फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Army recruitment rally in ghazipur

सेना भर्ती : युवाओं ने दिखाया दम, 187 दौड़ में हुए कामयाब

Fri, 20 Apr 2018 11:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 20 Apr 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
Army recruitment rally in ghazipur
सेना भर्ती के लिए दौड़ते युवा - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर के पीजी कालेज ग्राउंड में चल रही सेना भर्ती रैली में भदोही जिले के भदोही, ज्ञानपुर और औराई तहसील के अभ्यर्थियों ने शारीरिक दमखम दिखाया। शुक्रवार की सुबह साढ़े पांच बजे शुरू हुई दौड़ में कुल 2213 युवाओं ने हिस्सा लिया। इनमें से 187 ने दौड़ की परीक्षा पास की।
विज्ञापन


पूरे दिन सफल युवाओं के दस्तावेजों की जांच होती हरी। सफलता पाने वाले युवाओं के चेहरे खिले थे तो असफल हुए युवा निराश लौट रहे थे। मध्य रात्रि के बाद दो बजे से सेना भर्ती रैली के युवाओं को आरटीआई मैदान से टोकन दिया जाने लगा।
विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े पांच बजे पहले राउंड में 200 युवाओं की दौड़ शुरू हुई। संत रविदासनगर की तीन तहसीलों से कुल 2213 युवाओं ने हिस्सा लिया। पीजी कालेज ग्राउंड पर शुक्रवार को 1600 मीटर के ट्रैक पर फर्राटा दौड़ लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेकेंड के आधे हिस्से से चूकने के कारण कई युवा भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो गए लेकिन इसके बाद भी भर्ती को लेकर युवाओं में जोश, जुनून और जज्बा तीनों देखने को मिला।

शुक्रवार को फुटपाथ पर खुले आसमान के नीचे रात गुजारने के बाद सुबह पांच बजे पीजी कालेज ग्राउंड पर युवाओं का हुजूम भर्ती के लिए उमड़ पड़ा था। हालांकि भर्ती प्रक्रिया रात दो बजे से ही शुरू हो गई थी। दौड़ में पास होने वाले युवाओं का फिजिकल और मेडिकल भी किया गया।


शनिवार को सोनभद्र जिले के घोरावल, राबर्ट्सगंज, दुधी तहसील के साथ ही मिर्जापुर के सदर तहसील के युवाओं की दौड़ होगी। कुल 5049 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण कराया है। सेना भर्ती के निदेशक तथा कर्नल मनीष धवन ने बताया कि रैली भर्ती की दौड़ और सुबह शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed