फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Army personnel on booth president border

बूथ अध्यक्ष बार्डर पर सेना के जवान-

Sun, 28 Nov 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Army personnel on booth president border
टीडी पीजी कालेज के मैदान में 35 हजार से अधिक की भीड़ देखकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद गदगद नजर आए। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। इसके लिए चुटकुले तक का सहारा रक्षा मंत्री ने लिया। साथ ही कहा कि जैसे जवान देश के बार्डर पर लगे रहते हैं वैसे आप (बूथ अध्यक्ष) बूथों पर डट जाइए, आप ही बूथ पर पार्टी के सेनापति हैं।
विज्ञापन

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दो दिन पहले उन्होंने सीतापुर में अद्भुत दृश्य देखा था, जो आज यहां फिर दिख रहा है। कहा कि विश्वास हो गया है कि हम 300 से अधिक सीट जीत रहे हैं। आप लोगों (बूथ अध्यक्षों ) के दमखम पर आज भाजपा भारत की नहीं पूरी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। काशी आध्यात्मिक केंद्र हैं, यहां मिर्जापुर में विंध्याचल तो जौनपुर में मां शीतला का वास है। मां अन्नपूर्णा देवी का भी आशीर्वाद है, जिसकी वजह से यहां कोई भूखा नहीं मरता है। प्रधानमंत्री की यही मंशा हैं कोई भूखा न रहे। इसलिए गरीब कल्याण जैसी योजनाओं को चलाया गया और मुफ्त राशन आज लोगों को मिल रहा है, जो अब मां अन्नपूर्णा के आशीर्वाद से आगे बढ़ा दिया गया है। ऐसा करने वाला भारत दुनिया का इकलौता देश देश है। कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। भाजपा घोषणा पत्र में जो कहती है उसे करके दिखाती है। केंद्र में भाजपा की सरकार बनी तो दुनिया की नजरों में हम सबसे ताकतवर बन गए हैं। अंतरराष्ट्रीय मंच पर आज भारत कुछ कहता है तो पूरी दुनियां उसे सुनती है। उन्होंने कहा कि भारत के ऋषियों व मनीषियों ने विश्व धरा पर रहने वाले सभी को अपना माना है।
विज्ञापन

अर्थव्यवस्था में मजबूत हुआ उत्तर प्रदेश
जौनपुर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पौने 5 लाख करोड़ का निवेश हुआ। यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। विदेशी एजेंसियों ने जो रेटिंग दी है, उसमें उत्तर प्रदेश 4 साल में दूसरे स्थान पर आ गया है। यहां की अर्थव्यवस्था 5 साल पहले 11 लाख करोड़ की थी, जो कि अब दो गुना बढ़कर 22 लाख करोड़ पर पहुंच गई है। यहां 15 हजार किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण कर दिया गया है। बताया कि जेवर एयरपोर्ट का प्रस्ताव 2001 में बतौर मुख्यमंत्री उन्होंने ही पास किया था। आज उस काम को सीएम योगी आदित्यनाथ पूरा कर रहे हैं। क्या कभी किसी ने सोचा था कि उत्तर प्रदेश में ब्रह्मोस मिसाइल बनेगी। 2100 किलोमीटर की मारक क्षमता की मिसाइल उत्तर प्रदेश की धरती पर बन रही है। आज यूपी में करिश्माई कार्य जो कुछ हुआ, उसकी चर्चा विदेश में हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2024 तक हर गरीब को मिलेगी छत जौनपुर
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि साल 2014 के बाद लगभग 18,000 ऐसे गांव थे, जिन्होंने बिजली की रोशनी नहीं देखी थी। हमारी सरकार ने और गांव में बिजली भेजने का काम किया। 2024 तक एक भी ऐसा परिवार नहीं बचेगा, जिसके पास अपनी छत नहीं होगी। सबको पक्का मिलेगा। पहले अंगीठी पर खाना पकता था। लेकिन सरकार ने उज्ज्वला योजना के अंतर्गत घर-घर रसोई गैस सिलिंडर पहुंचाया है।
रक्षा मंत्री ने बूथ अध्यक्षों को हंसाया
जौनपुर। रक्षामंत्री ने अपने संबोधन के दौरान बूथ अध्यक्षों को खूब हंसाया। सभा के दौरान डायलॉग बोलने के अंदाज में रुक-रुक कर बोल रहे थे। इतना ही नहीं, सभा के दौरान उन्होंने कहा मोदी जी और योगी जी की कंधे पर हाथ रखने वाली तस्वीर खूब देखी होगी, जानते हैं, दोनों में क्या बातें हो रही थी। मोदी जी कह रहे थे आप चिंता मत करिए, धड़ाधड़ बैटिंग करते जाइए। आप लोग तो जानते हैं, योगी जी कितने बड़े बल्लेबाज हैं, उन्होंने योगी जी से कान में कहा कि आपको कोई रिटायर्ड हर्ड नहीं कर सकता और न ही आप हिट विकट होंगे, समझ गए न आप। इसके बाद उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को मास्क हटाने के लिए कहा, जिस पर उन्होंने हटाया और सीएम के चेहरे पर मुस्कुराहट देख बूथ अध्यक्ष नारे लगाने लगे।
बबुआ-बबुओ छोड़ा, अरे भाई 300 के पार जा रहे हैं हम
रक्षामंत्री ने कहा कि मैंने बुआ-बबुओं को लेकर न कुछ कहा और न कहना चाहता हूं। रिश्ते बने और बिगड़ भी गए। मैं तो यूपी की जनता का मूड़ देख देख रहा हूं। अरे भाई... 300 के पार तो हम जा ही रहे हैं। जनता तो कह रही है न बबुआ न बुआ इस बार केवल बाबा चाहिए।
एक भी मंत्री पर नहीं लग सकता भ्रष्टाचार का आरोप
जौनपुर। रक्षामंत्री ने मंच से सीएम योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। साथ ही कहा कि योगी आदित्यनाथ के नाम से ही गुड्डे, माफिया के दिल में दहशत फैल जाती है। कोई माई का लाल किसी मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता है। भाजपा जनता की आंख में धूल नहीं डालती। बल्कि, आंखों में आंखें मिलाकर राजनीति करती है। कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि आप घर-घर जाकर बता देना भाई, यूपी सरकार ने कोविड-19 में काम किया है, उसकी तारीफ विश्व स्वास्थ्य संगठन कर रहा है।

बूथ अध्यक्ष हैं पार्टी के हनुमान
जौनपुर। रक्षामंत्री के अलावा, सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने की कोशिश की। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के हनुमान हैं, जो साल 2017 की तरह 2022 में अपने दम पर पार्टी को चुनाव में जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed