फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Approval of five new PHCs in the district including Lamhi, Ramnagar, Lohta

लमही, रामनगर, लोहता समेत जिले में पांच नए पीएचसी की मंजूरी

Thu, 09 Sep 2021 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Approval of five new PHCs in the district including Lamhi, Ramnagar, Lohta
कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद के गांव लमही के लोगों को अब स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। अब उन्हें गांव में ही बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा। इसके अलावा रामनगर, लोहता, लेढ़ूपुर, सुसुवाही में भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा। साथ ही काशी विद्यापीठ और सारनाथ पीएचसी को शहरी सीएचसी का दर्जा मिल गया है। शासन की ओर से इसकी स्वीकृति के बाद अब स्वास्थ्य विभाग भवन की तलाश सहित अन्य कार्यवाही में जुट गया है। जल्द ही पांचों नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले में मंडलीय अस्पताल, दीनदयाल अस्पताल, शास्त्री अस्पताल रामनगर के साथ ही हर दिन शहरी और ग्रामीण इलाकों में बने स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीज इलाज के लिए जाते हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ही पीएचसी की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग की ओर से भेजा गया था। अब शासन की स्वीकृति आ गई है। पहले से ही यहां शहरी सीमा में 24 पीएचसी हैं अब पांच नई पीएचसी के खुलने के बाद यह संख्या बढ़कर 29 हो जाएगी। इसके अलावा सीएचसी भी तीन से बढ़कर पांच हो गई है। पीएचसी पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी और सीएचसी पर अधीक्षक की तैनाती के साथ ही चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति, उपकरण लगाए जाने आदि की कार्रवाई भी पूरी हो गई है।
विज्ञापन

वर्जन
लमही समेत पांच जगहों पर नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलने से लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। शासन की स्वीकृति के बाद भवन की तलाश करने, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की प्रक्रिया भी जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। - डॉ. वीबी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर में आंकड़ा
कुल 68 स्वास्थ्य केंद्र
शहरी क्षेत्र
पीएचसी 29
सीएचसी 5
ग्रामीण क्षेत्र
पीएचसी 5
सीएचसी 9
एडिशनल पीएचसी 20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed