फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   anti nationalist written posters of farooq abdullah and rishi kapoor stick on walls in varanasi

बनारस में पोस्टर जारी कर फारूक अब्दुल्ला और ऋषि कपूर को बताया देशद्रोही

Fri, 17 Nov 2017 08:37 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Fri, 17 Nov 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
anti nationalist written posters of farooq abdullah and rishi kapoor stick on walls in varanasi
पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम व नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला द्वारा पीओके को लेकर विवादित बयान और उस बयान पर अभिनेता ऋषि कपूर का समर्थन देने का मामला गरम होता जा रहा है। शुक्रवार को दोनों के पोस्टर पर देशद्रोही लिखकर बनारस के कई क्षेत्रों में चिपकाया गया।
विज्ञापन


यह पोस्टर चिपकाया मानवाधिकार जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता चंद्रशेखर सिंह ने। इन्होंने गुरवार को वाराणसी कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर परिवाद दाखिल किया है।अदालत ने मामले की सुनवाई की तिथि 21 नवंबर निर्धारित की है।
विज्ञापन


चंद्रशेखर सिंह के अधिवक्ता गिरिजेश कपूर ने अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि फारूक अब्दुल्ला ने पाक अधिकृत कश्मीर को भारत नहीं पाकिस्तान का हिस्सा बताया है। साथ ही, बयान दिया है कि कश्मीर के बारे में भारत सोचना बंद कर दे। उनके इस बयान से देश के करोड़ों लोग खासे दुखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अभिनेता ऋषि कपूर ने फारूक अब्दुल्ला के बयान का समर्थन ट्वीट कर किया है। चंद्रशेखर सिंह ने अदालत से गुहार लगाई कि परिवाद को स्वीकार मुकदमा चलाया जाए। देश की एकता और अखंडता के खिलाफ बयानबाजी करने वाले दंडित किए जाएं।


इसके अलावा इन लोगो ने आज सड़कों पर उतर कर फारुख अब्दुल्लाह और ऋषि कपूर का पोस्टर जारी किया हैं जिसमे दोनों को देशद्रोही का नाम दिया गया हैं, इनका दावा है कि 10,000 हजार पोस्टर बनवाया है। इन पोस्टर को हर रोज बनारस के सड़कों लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed