फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Another ITI gift in Kashi, the future will improve

काशी में एक और आईटीआई की सौगात, संवरेगा भविष्य

Sun, 26 Jun 2022 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Another ITI gift in Kashi, the future will improve
युवाओं को तकनीकी शिक्षा देने के लिए एक और आईटीआई की सौगात मिलेगी। पिंडरा के महगांव में दो एकड़ में संस्थान बनकर तैयार है। पीएम नरेंद्र मोदी इसका लोकार्पण कर सकते हैं। इसी सत्र से पठन-पाठन शुरू जाएगा। सीएम ने शनिवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में संस्थान के निर्माण कार्य और संचालन की जानकारी ली। इसकी लागत 14.16 करोड़ रुपये आई है।
विज्ञापन

संस्थान में परंपरागत शिक्षा के साथ ही सेंटर ऑफ एक्सिलेंस के माध्यम से प्रौद्योगिकी में मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, ग्राफिक डिजाइन, रोबोटिक मेंटेनेंस, इलेक्ट्रिकल आदि तकनीकों की मशीनें लगाकर युवाओं को रोजगार के लिए दक्ष बनाया जाएगा। आईटीआई का संचालन प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप से हो सकता है। मशीन व अन्य सुविधाएं मुहैया कराने की जिम्मेदारी भी निजी संस्था को दी जाएगी। वहीं, संस्थान में प्रशासनिक भवन के साथ ही प्राचार्य कक्ष, उप प्राचार्य कक्ष, लैब स्टडी रूम, कैंटीन के साथ ही प्राचार्य व अन्य कर्मचारियों के लिए आवास भी बनाए गए हैं। नए आईटीआई संस्थान में 12 ट्रेंड में पढ़ाई होगी। एक ट्रेंड में 21 अभ्यर्थियों का दाखिला होगा। कुल 252 अभ्यर्थी शिक्षा ले सकेंगे।
विज्ञापन

वर्जन
संस्थान बन कर तैयार है। पीएम के आगामी दौरे में लोकार्पण प्रस्तावित है। इसी सत्र से संचालन की तैयारी है। - अरुण कुमार यादव, महगांव आईटीआई के नोडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed