{"_id":"5eb815e28ebc3e904359eb9a","slug":"another-corona-positive-found-in-varanasi-came-home-from-mumbai-a-week-ago","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव, छह दिन पहले मुंबई से आया था घर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव, छह दिन पहले मुंबई से आया था घर
Mon, 11 May 2020 12:06 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 11 May 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई दिनों की राहत के बाद रविवार को लगातार दूसरे दिन एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आया। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने पुष्ट करते हुए बताया कि मिर्जामुराद निवासी व्यक्ति एक हफ्ते पहले चार मई को मुंबई से लौटा था। ईएसआइसी हॉस्पिटल में मेडिकल क़वारंटी व्यक्ति को दीनदयाल अस्पताल के आईशोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 82 हो गई है, जबकि 45 के घर जाने और एक मरीज की मौत के बाद अब एक्टिव केस की संख्या 36 पहुंच गई है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि मुंबई के गैराज में मकैनिक का काम करने वाला 46 वर्षीय व्यक्ति चार मई को ही मुंबई से वाराणसी अपने साले के परिवार के साथ एक ही गाड़ी में आया। मिर्जापुर निवासी साले की पत्नी का मुंबई से वापस आने के बाद जब सैंपल लिया गया तो कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
इसकी जानकारी मिलने के बाद एसडीएम राजातालाब ने सम्बंधित व्यक्ति को ईएसआइसी अस्पताल भेजकर सैंपलिंग कराई और एहतियातन हॉस्पिटल में ही भर्ती कराया दिया गया। रविवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के आईसीयू वार्ड में शिफ्ट करा दिया गया।
विज्ञापन
दरअसल, तीन दिनों की राहत के बाद शनिवार को कोरोना के चार नए मरीज सामने आए थे। इनमे से दो मरीज तब्लीगी जमात में शामिल व्यक्ति के संपर्क में आने से और लल्लापुर इलाके के मरीजों की जानकारी कांट्रेक्ट ट्रेसिंग से मिली थी।
रविवार को वाराणसी के साथ ही आजमगढ़ से राजस्थान पहुंचा एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। हालांकि राहत की बात यह है कि साथियों की रिपोर्ट आई नेगेटिव आई है। वहीं कोरोना वायरस ने सोनभद्र में भी दी दस्तक और आज पहला केस सामने आया। सोनभद्र के बगल के जिले मिर्जापुर में एक संक्रमित महिला का बेटा और देवर समेत मिले तीन कोरोना पॉजिटिव मिले।