{"_id":"6760fa7b622b811e44069456","slug":"annapurna-temple-14-feet-spire-will-be-gilded-with-3-5-crore-rupees-2024-12-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी का चौथा स्वर्ण मंदिर: अन्नपूर्णा धाम के 14 फीट ऊंचे शिखर पर चढ़ाई जाएगी सोने की परत, खर्च होंगे 3.5 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी का चौथा स्वर्ण मंदिर: अन्नपूर्णा धाम के 14 फीट ऊंचे शिखर पर चढ़ाई जाएगी सोने की परत, खर्च होंगे 3.5 करोड़
Tue, 17 Dec 2024 10:10 AM IST
प्रगति चंद
आलोक कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
आलोक कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 17 Dec 2024 10:10 AM IST
सार
काशी में काशी विश्वनाथ, रविदास मंदिर और मार्कंडेय महादेव के बाद चौथा स्वर्ण मंदिर अन्नपूर्णा मंदिर होगा। 3.5 करोड़ से अन्नपूर्णा मंदिर का 14 फीट का शिखर स्वर्णमंडित होगा।
विज्ञापन
अन्नपूर्णा मंदिर का शिखर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मां अन्नपूर्णा मंदिर का शिखर जल्द ही स्वर्णमंडित होगा। मंदिर ट्रस्ट ने 50 साल बाद इस ऐतिहासिक कार्य का बीड़ा उठाया। मंदिर प्रबंधन ने शिखर को 4.5 किलोग्राम सोने से स्वर्णमंडित कराने का काम शुरू कर दिया है। इसमें साढ़े तीन करोड़ रुपये की खर्च होंगे। इसके साथ ही यह बनारस का चौथा स्वर्ण शिखर वाला मंदिर बन जाएगा।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर, रविदास मंदिर और मार्कंडेय महादेव मंदिर के शिखर पहले से स्वर्णमंडित हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर के बाद अब अन्नपूर्णा मंदिर का शिखर भी पूरी तरह स्वर्णिम आभा से दमकेगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर के 14 फीट के शिखर पर सोने की परत चढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
मंदिर का शिखर 2.5 फीट तक था स्वर्णमंडित
मंदिर के महंत शंकर पुरी ने बताया कि मंदिर का शिखर 2.5 फीट तक स्वर्णमंडित था। अब बाकी के 11.5 फीट के शिखर को मंदिर ट्रस्ट की ओर से स्वर्णमंडित कराया जा रहा है। सोने की प्लेट बनाकर इसे शिखर पर चढ़ाया जाएगा। फरवरी 2025 में मां अन्नपूर्णा मंदिर के कुंभाभिषेक से पहले ये काम पूरा कर लिया जाएगा।
कुंभाभिषेक के दौरान स्वर्णमंडित शिखर का ही होगा अभिषेक
कुंभाभिषेक के दौरान स्वर्णमंडित शिखर का ही अभिषेक होगा। फिलहाल इस वक्त मंदिर के शिखर से लेकर गर्भगृह तक चढ़ाए गए रासायनिक पेंट को उतारा जा रहा है। इसके लिए बंगलूरू से 13 लाख रुपये की मशीन मंगाई गई है।
चढ़ाया जाएगा गाय के गोबर से तैयार पेंट
मंदिर में चारों तरफ पाइप लगाकर पेंट उतारकर पत्थरों को पुराने स्वरूप में किया जा रहा है। इनके ऊपर गाय के गोबर से तैयार पेंट चढ़ाया जाएगा। रासायनिक पेंट के कारण कई जगह खराब हो चुके पत्थरों को भी बदला जा रहा है।