फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Annakut Mahotsav: Annakut and Govardhan Puja tomorrow, for the first time, a grand event will be held in Kashi

Annakut Mahotsav: अन्नकूट व गोवर्धन पूजा कल, पहली बार काशी विश्वनाथ धाम में होगा भव्य आयोजन

Tue, 25 Oct 2022 12:53 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 25 Oct 2022 12:53 PM IST
सार

धर्मनगरी काशी में इस बार दीपावली के दूसरे दिन नहीं, बल्कि तीसरे दिन (बुधवार) अन्नकूट महोत्सव  मनाया जाएगा। ज्योतिषियों की मानें तो करीब 27 वर्ष बाद इस साल यह परंपरा टूटने वाली है, जब दीपावली के तीसरे दिन अन्नकूट महोत्सव और गोवर्धन पूजा मनाई जाएगी। 

विज्ञापन
Annakut Mahotsav: Annakut and Govardhan Puja tomorrow, for the first time, a grand event will be held in Kashi
मां अन्नपूर्णा मंदिर में अन्नकूट महोत्सव (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सूर्यग्रहण लगने के कारण वाराणसी में अन्नकूट एवं गोवर्धन पूजन कल यानि 26 अक्तूबर को मनाया जाएगा। 27 सालों के बाद ऐसा होने जा रहा है। अन्नकूट पर पहली बार काशी विश्वनाथ धाम में भव्य आयोजन की तैयारी है।  ज्योतिषाचार्य आचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री ने बताया कि 26 को दोपहर 3.35 बजे के बाद द्वितीया तिथि लगेगी। इसलिए गोवर्धन पूजा, अन्नकूट व भाई दूज 26 को मनाए जाएंगे।

विज्ञापन


इससे पूर्व दीपावली पर 24 अक्तूबर 1995 को सूर्यग्रहण था। इसका असर कुछ हिस्सों में पड़ा था और गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट बाधित हुआ था। दोनों पर्व दीपावली के एक दिन बाद मनाए गए थे। आचार्य शास्त्री ने बताया कि कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा के दिन भगवान के निमित्त भोग और नैवेद्य बनाया जाता है, जिन्हें छप्पन भोग कहते हैं।
विज्ञापन


अन्नकूट पर्व का महत्व
अन्नकूट पर्व मनाने से मनुष्य को लंबी आयु तथा आरोग्य की प्राप्ति होती है। जटाजूट महादेव के काशी विश्वनाथ धाम में विराजमान माता अन्नपूर्णा का प्रसाद अबकी बार अन्नकूट पर भक्तों को मिलेगा। 100 साल पहले चोरी हुई मूर्ति के भारत वापस आने और धाम में विराजमान होने के बाद यहां अन्नकूट पर मंदिर प्रशासन खजाना वितरण की परंपरा शुरू हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Annakut Mahotsav: Annakut and Govardhan Puja tomorrow, for the first time, a grand event will be held in Kashi
काशी विश्वनाथ धाम में मां अन्नपूर्णा के दर्शन को लगी कतार - फोटो : अमर उजाला

अब अन्नकूट पर भव्य आयोजन की तैयारी है। माता का खजाना भी धाम में आने वाले भक्तों को मिलेगा। अब तक काशी विश्वनाथ मंदिर के बगल स्थित अन्नपूर्णा मंदिर में खजाना वितरण की परंपरा है। मगर, अब धाम में भी स्थापित माता अन्नपूर्णा मंदिर पर इस तरह के आयोजन किए जाएंगे। कनाडा से लाई गई अन्नपूर्णा माता की प्रतिमा को स्थापित करने के बाद यह पहला मौका होगा, जब इस तरह का आयोजन किया जाएगा।

प्रसन्न होकर मनाएं अन्नकूट

हर मनुष्य को इस दिन प्रसन्न रहकर अन्नकूट उत्सव भक्ति तथा आनंदपूर्वक मनाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि यदि इस दिन कोई मनुष्य दुखी रहता है तो वह वर्ष भर दुखी ही रहेगा। 
पढ़ें: काशी में पहली बार द्वादश ज्योतिर्लिंग स्वरूप का सजेगा अन्नकूट, घर-घर से जुड़ेगा भव्य अनुष्ठान

गोवर्धन पूजा प्रात: काल मुहूर्त

06.36 से 08.02 बजे तुला लग्न है। इसमें तुला लग्न का स्वामी शुक्र है और तुला लग्न में सूर्य हैं, इसलिए प्रात: काल का है सर्वोत्तम मुहूर्त है। इसकी अवधि 1 घंटे 28 मिनट की है।

गोवर्धन पूजा सायंकाल मुहूर्त: 3.43 बजे से 5.11 बजे तक इसकी अवधि 1.28 मिनट तक हैं। यह मीन लग्न में मनाया जाएगा क्योंकि मीन का स्वामी गुरु है और गुरु स्वराशि मीन राशि पर ही स्थित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed