{"_id":"628636057457f2542862eb79","slug":"amul-milk-truck-caught-fire-on-flyover-in-varanasi-driver-and-his-brother-saved-their-lives","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: फ्लाईओवर पर अमूल दूध के ट्रक में लगी आग, चालक और उसके भाई ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: फ्लाईओवर पर अमूल दूध के ट्रक में लगी आग, चालक और उसके भाई ने कूदकर बचाई जान
Thu, 19 May 2022 05:50 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 19 May 2022 05:50 PM IST
सार
सारनाथ स्थित आशापुर फ्लाईओवर पर गुरुवार दोपहर अमूल दूध के ट्रक में शार्ट सर्किटसे आग लग गई। चलते ट्रक में आग लगने के बाद चालक और उसके भाई ने कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन
अमूल दूध के ट्रक में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के सारनाथ स्थित आशापुर फ्लाईओवर पर गुरुवार दोपहर अमूल दूध के ट्रक में अचानक आग लग गई। चलते ट्रक में आग लगने पर चालक और उसके भाई ने कूदकर जान बचाई। आधे घंटे के बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने पानी फेंक आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
मिर्जापुर निवासी ट्रक चालक इलाका सिंह के अनुसार अपने भाई जगदीश सिंह के साथ लहरतारा से ट्रक लेकर बलिया स्थित अमूल दूध प्लांट पर दूध लेने जा रहा था। फ्लाईओवर पर चढ़ने के दौरान ही अचानक ड्राइवर सीट के नीचे शार्ट सर्किट से आग लग गई। तुरंत ब्रेक मारकर दोनों भाई कूद गए। ट्रक के केबिन में रखे कपड़े, 11 हजार नगद, गाड़ी के कागजात और मोबाइल जल गए। वहीं, ट्रक में आग लगने से ओवर ब्रिज के साथ ही सर्विस लेन पर भी अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन