फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amul milk truck caught fire on flyover in varanasi driver and his brother saved their lives

वाराणसी: फ्लाईओवर पर अमूल दूध के ट्रक में लगी आग, चालक और उसके भाई ने कूदकर बचाई जान

Thu, 19 May 2022 05:50 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 19 May 2022 05:50 PM IST
सार

सारनाथ स्थित आशापुर फ्लाईओवर पर गुरुवार दोपहर अमूल दूध के ट्रक में  शार्ट सर्किटसे आग लग गई। चलते ट्रक में आग लगने के बाद चालक और उसके भाई ने कूदकर जान बचाई। 

विज्ञापन
Amul milk truck caught fire on flyover in varanasi driver and his brother saved their lives
अमूल दूध के ट्रक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के सारनाथ स्थित आशापुर फ्लाईओवर पर गुरुवार दोपहर अमूल दूध के ट्रक में अचानक आग लग गई। चलते ट्रक में आग लगने पर चालक और उसके भाई ने कूदकर जान बचाई। आधे घंटे के बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने पानी फेंक आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


मिर्जापुर निवासी ट्रक चालक इलाका सिंह के अनुसार अपने भाई जगदीश सिंह के साथ लहरतारा से ट्रक लेकर बलिया स्थित अमूल दूध प्लांट पर दूध लेने जा रहा था। फ्लाईओवर पर चढ़ने के दौरान ही अचानक ड्राइवर सीट के नीचे शार्ट सर्किट से आग लग गई। तुरंत ब्रेक मारकर दोनों भाई कूद गए। ट्रक के केबिन में रखे कपड़े, 11 हजार नगद, गाड़ी के कागजात और मोबाइल जल गए। वहीं, ट्रक में आग लगने से ओवर ब्रिज के साथ ही सर्विस लेन पर भी अफरातफरी का माहौल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed