फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amit Shah in Varanasi: meeting with all BJP district presidents for politics of state will be addressed from Purvanchal

वाराणसी में अमित शाह: पूर्वांचल से साधेंगे प्रदेश की सियासत, भाजपा के सभी जिलाध्यक्ष होंगे बैठक में शामिल

Wed, 10 Nov 2021 09:44 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 10 Nov 2021 09:44 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah in Varanasi: meeting with all BJP district presidents for politics of state will be addressed from Purvanchal
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

पूर्वांचल के रास्ते प्रदेश की सियासत साधने को 12 नवंबर को वाराणसी आ रहे गृहमंत्री अमित शाह यूपी में भाजपा के संगठनात्मक 98 जिलों की रणनीति तय करेंगे। इसके लिए सभी 403 विधानसभा प्रभारियों के साथ 98 जिलाध्यक्ष व प्रभारी और छह क्षेत्र के अध्यक्षों को बुलावा भेज दिया गया है। सभी पदाधिकारी 11 नवंबर की रात तक वाराणसी पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव से पहले अपनी रणनीति तैयार करने में जुटी भाजपा की अहम बैठक गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में होगी। इसमें 12 नवंबर की दोपहर 12 बजे से चुनाव प्रबंधन टीम की बैठक हस्तकला संकुल में शुरू होगी। इसमें छह सौ से ज्यादा पदाधिकारी शामिल रहेंगे और यहां अलग अलग चरणों में पार्टी का शीर्ष नेतृत्व चर्चा करेगा।
विज्ञापन


समापन सत्र में शाम करीब पांच बजे अमित शाह बैठक में शामिल होंगे और देर रात तक पार्टी पदाधिकारियों से फीडबैक लेने के साथ ही मार्गदर्शन करेंगे। माना जा रहा है कि चुनाव प्रबंधन टीम अलग-अलग क्षेत्रों की रिपोर्ट तैयार करेगी और इसमें अमित शाह उसी आधार पर आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में 300 पार का नारा लेकर चुनावी अभियान की शुरुआत में जुटी भाजपा पूर्वांचल से ही अपनी रणनीति बनाएगी। कारण, करीब 33 फीसदी सीटों पर भाजपा का प्रदर्शन वर्ष 2017 में बेहद शानदार रहा था। ऐसे में पूर्वांचल की छोटी छोटी जातियों को एकजुट करने के साथ ही सरकार की योजनाओं को चुनावी मुद्दा बनाने के लिए पार्टी स्तर पर योजना बनाई जाएगी। दरअसल, अमित शाह को चुनाव प्रबंधन का माहिर खिलाड़ी माना जाता है, ऐसे में बनने वाली रणनीति काफी खास मानी जा रही है।

प्रमुख पदाधिकारियों से अलग भी बात करेंगे गृहमंत्री
चुनाव प्रबंधन टीम की बैठक के बाद अमित शाह चुनाव प्रबंधन समिति के मुखिया व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, महामंत्री संगठन सुनील बंसल, सह प्रभारी और क्षेत्रीय अध्यक्षों के साथ अलग से भी बैठक करेंगे। इसके साथ ही एक अहम बैठक लंका स्थित अमेठी कोठी में भी होगी। इसमें विधायकों के भाग्य का फैसला किया जाएगा। यहीं पर अमित शाह रात्रि विश्राम भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed