फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amit Shah in Varanasi, aiming for a big victory with the siege of rebels and opposition

UP Chunav 2022: पूर्वांचल को साधने के लिए अमित शाह ने बनाया बड़ा प्लान, वाराणसी में भाजपा नेताओं के साथ बैठक में दिए मंत्र

Wed, 23 Feb 2022 09:32 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 23 Feb 2022 09:32 AM IST
सार

वाराणसी पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने दूसरे दिन भी लगाई क्लास, मजबूत रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी भाजपा, विपक्ष के बागियों को अपने पाले में करने पर भी नजर

 

विज्ञापन
Amit Shah in Varanasi, aiming for a big victory with the siege of rebels and opposition
amit shah - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छठवें और सातवें चरण के मतदान से पहले भाजपा पूर्वांचल में विपक्ष के दिग्गजों के खिलाफ मजबूत रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी। विपक्ष के नाराज पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को अपने पाले में जोड़ने का अभियान चलाएगी।

विज्ञापन


गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को बागियों और विपक्ष की घेराबंदी के साथ ही काशी क्षेत्र की 71 सीटों पर शत-प्रतिशत जीत के लक्ष्य की कार्ययोजना पर मंथन किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यकर्ताओं से जुड़ाव से ही यह जंग जीती जाएगी। ऐसे में बूथ लेवल तक के कार्यकर्ताओं का उत्साह बनाए रखने की जिम्मेदारी तय करें।
विज्ञापन


पिछली बार 71 में से 65 सीट पर एनडीए को मिली थी जीत
पूर्वांचल की सियासत पर मजबूत पकड़ रखने वाले शाह ने काशी प्रवास के दूसरे दिन मंगलवार की सुबह कोर टीम के साथ बैठक की और वाराणसी जिले की आठों विधानसभा क्षेत्र की क्रमवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि काशी क्षेत्र की 71 सीटों में पिछली बार 65 भाजपा व सहयोगी दलों ने जीती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार यह आंकड़ा शत-प्रतिशत करना है। इसमें यह ध्यान रखना है कि विपक्ष में मजबूत छवि वाले प्रत्याशियों की घेराबंदी बहुत जरूरी है। इसके लिए वहां प्रचार के तरीके में बदलाव के साथ आक्रामक प्रचार की जरूरत होगी। विधानसभा क्षेत्रों में जातीय समीकरणों को समझा जाए और भाजपा के नेताओं के कार्यक्रम तय कराए जाएं।

शाह ने एक-एक सीट पर प्रत्याशी की जीत की संभावनाओं के साथ जातिगत समीकरण, सरकार के काम-काज के प्रभाव और इन क्षेत्रों में मतदाताओं पर किस नेता का प्रभाव आदि की सूची बनाने का निर्देश दिया।

उन्होंने वर्ष 2017 और वर्ष 2019 के अनुभवों के आधार पर हिंदू मतों को जाति में नहीं बंटने देने के लिए भाजपा के मुद्दों को बूथ तक पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एक-दो दिन में काशी में भाजपा के दिग्गज पहुंच जाएंगे और उनकी उपयोगिता के हिसाब से उनके कार्यक्रम मांगे जाएं।

सहयोगी दलों की भी लें मदद और उनके साथ हो खड़े

शाह ने सहयोगी दलों के साथ मजबूती से खड़े होने के साथ ही उनकी मदद लेने का निर्देश दिया। उन्होंने अपना दल एस और निषाद पार्टी के प्रभाव वाले क्षेत्रों में उनके नेतृत्व के कार्यक्रम प्रस्तावित करने को कहा। इसके साथ ही जिन विधानसभा क्षेत्रोें में सहयोगी दल के प्रत्याशी हैं, वहां अपने कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जुटे, यह भी ध्यान रखें।

हर तीसरे दिन काशी प्रवास, मार्च से बन जाएगा केंद्र

पूर्वांचल को साधने के लिए गृहमंत्री अमित शाह का तीसरे दिन काशी में प्रवास होगा। 28 फरवरी तक वे दो बार और यहां आएंगे। इसके बाद एक मार्च से शाह काशी को केंद्र बनाकर ही पूर्वांचल के दौरे करेंगे।

इसके साथ ही वे भाजपा के स्टार प्रचारकों को भी चुनाव प्रचार का मंत्र देते रहेंगे। पूर्वांचल में निषाद और कुर्मी मतदाताओं को साधने के लिए निषाद पार्टी व अपना दल (एस) के नेताओं की जगह-जगह सभाएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed