फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amit Shah and CM Yogi including Four CM will attend meeting of Central Regional Council in Kashi

Amit Shah in Varanasi: गृह मंत्री शाह के साथ चार प्रदेशों के सीएम ने की मीटिंग, विभिन्न मसलों पर चर्चा

Mon, 23 Jun 2025 10:27 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 23 Jun 2025 10:27 PM IST
सार

Varanasi Latest News: आज वाराणसी में गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी का दाैरा है। शाह के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट परिसर में उनका स्वागत किया। काशी में मुख्यमंत्री योगी समेत चार प्रदेशों के सीएम भी रहे। भाजपा नेताओं ने बाबा काल भैरव की आरती उतारी।

विज्ञापन
Amit Shah and CM Yogi including Four CM will attend meeting of Central Regional Council in Kashi
होटल में बातचीत करते भाजपा के वरिष्ठ नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: भारत सरकार में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर सोमवार की शाम को पहुंचे। एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह मंत्री का स्वागत किया। गृह मंत्री मंगलवार को आयोजित आयोजित हो रहे मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में प्रतिभाग किया जायेगा।

विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर स्वागत किया। इसके बाद सभी नेतागण बाबा कालभैरव मंदिर पहुंचे। यहां बाबा की आरती उतारी।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 'काशी कोतवाल' काल भैरव का दर्शन-पूजन किया। दोनों नेता मंगलवार को होटल ताज में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में सम्मिलित होने काशी पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Amit Shah and CM Yogi including Four CM will attend meeting of Central Regional Council in Kashi
गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत करते जिले के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

एयरपोर्ट से निकलने के बाद गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे 'काशी कोतवाल' बाबा काल भैरव का दर्शन करने पहुंचे। यहां काशीवासियों ने शंखनाद और हर-हर महादेव के उद्घोष से इनका स्वागत किया। अमित शाह व सीएम योगी ने भी हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद नदेसर स्थित ताज होटल पहुंचे। 

Amit Shah and CM Yogi including Four CM will attend meeting of Central Regional Council in Kashi
गृहमंत्री अमित शाह का यूपी के सीएम योगी ने किया स्वागत। - फोटो : अमर उजाला

इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आदि ने भी पुष्पगुच्छ देकर गृह मंत्री का स्वागत किया। एयरपोर्ट पर हर-हर  महादेव के उद्घोष से कार्यकर्ताओं ने भी शाह व योगी का स्वागत किया। एयरपोर्ट से निकलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने रास्ते भर पारंपरिक तरीके से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

साय व धामी से मिले सीएम योगी 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, धर्मेंद्र राय, मंडलायुक्त एस राजलिंगम आदि ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शिष्टाचार भेंट की।

Amit Shah and CM Yogi including Four CM will attend meeting of Central Regional Council in Kashi
बाबा काल भैरव का पूजन करते अमित शाह और योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

मेजबान मुख्यमंत्री ने दिया रात्रिभोज : मेजबान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार रात होटल ताज में रात्रिभोज का आयोजन किया। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत चारों राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल रहे।

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक मंगलवार को
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मंगलवार को होटल ताज में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक होगी। मध्य क्षेत्रीय परिषद में मेजबान सीएम योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे।

बैठक में सदस्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ- साथ प्रत्येक राज्य से दो वरिष्ठ मंत्री भाग लेंगे। राज्य सरकार के मुख्य सचिव, अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed