फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ambassadors and diplomats of over 70 countries arrive in Varanasi on the occasion of Dev diwali

Dev Diwali: देव दिवाली के लिए 70 देशों के राजदूत काशी पहुंचे, कुल्हड़ चाट और घाट स्पेशल चाय का उठाएंगे लुत्फ

Mon, 27 Nov 2023 04:32 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Mon, 27 Nov 2023 04:32 PM IST
सार

वाराणसी में देव दीपावली के साक्षी बनने 70 देशों के राजदूत काशी पहुंच गए हैं। इनके साथ ही 150 विदेशी डेलीगेट्स भी आज देव दीपावली की छटा निहारेंगे। मेहमानों के स्वागत में एयरपोर्ट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

विज्ञापन
Ambassadors and diplomats of over 70 countries arrive in Varanasi on the occasion of Dev diwali
Dev Diwali: देव दिवाली के लिए 70 देशों के राजदूत काशी पहुंचे - फोटो : संवाद

विस्तार

वाराणसी में अर्धचंद्राकार घाटों पर सजने वाली दीपमाला के साक्षी बनने 70 देशों के राजदूत काशी पहुंच गए हैं। इनके साथ ही 150 विदेशी डेलीगेट्स भी आज देव दीपावली की छटा निहारेंगे।मेहमानों के स्वागत में एयरपोर्ट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। 

विज्ञापन


विज्ञापन


लोक कलाकारों ने विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये मेहमानों का स्वागत किया। बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर नदेसर और कैंटोनमेंट स्थित होटल और नमो घाट के अलावा सभी सार्वजनिक चौक चौराहों को झालरों से सजाया गया है। अलकनंदा क्रूज लाइन के निदेशक विकास मालवीय ने बताया कि मेहमानों को विवेकानंद क्रूज से देव दीपावली और गंगा पार होने वाली आतिशबाजी का नजारा दिखाया जाएगा। उन्हें कुल्हड़ में चाट और चाय पिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




वाराणसी कूटनीतिक रूप से भी एक महत्वपूर्ण शहर रहा है। इसने पहले G20 विकास मंत्रियों की बैठक और G20 संस्कृति मंत्रियों की बैठक की मेजबानी की है। पवित्र शहर को पहले एससीओ सांस्कृतिक शहर के रूप में भी नामित किया गया था।

20 वॉच टावर से होगी गंगा के 84 घाटों की निगरानी
देव दीपावली पर गंगा किनारे अस्सी घाट से लेकर नमो घाट तक उमड़ने वाले पर्यटकों के हुजूम की निगरानी 20 वॉच टावर से की जाएगी। प्रत्येक वॉच टावर पर दो-दो आरक्षी वायरलेस सेट, ड्रैगन लाइट और पीए सिस्टम से लैस रहेंगे। अस्सी, दशाश्वमेध, नमो घाट सहित सात प्रमुख घाटों पर बनाए गए वॉच टावर पर दो-दो सिपाहियों के अलावा एक-एक दरोगा भी तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed