फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amazing astronomical view seen in the sky, after 20 years the moon came so close to the earth, people stopped

Super Blue Moon: आसमान में दिखा अद्भुत खगोलीय नजारा,20 साल बाद धरती के इतने नजदीक आया चांद,देखते ही ठहर गए लोग

Thu, 31 Aug 2023 01:20 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 31 Aug 2023 01:20 PM IST
सार

सुपर ब्लू मून सामान्य दिनों की तुलना में 40 फीसदी बड़ा और 30 फीसदी अधिक चमकीला नजर आता है। ब्लू मून में चंद्रमा नीला नहीं दिखाई देता है। वह थोड़ा हल्का नारंगी या पीला नजर आता है। चंद्रमा नीला तभी दिखाई देता है, जब आसपास बहुत ज्यादा प्रदूषण हो।

विज्ञापन
Amazing astronomical view seen in the sky, after 20 years the moon came so close to the earth, people stopped
वाराणसी के आकाश में दिखा सुपर ब्लू मून। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन पूर्णिमा पर आकाश में खगोलीय घटना ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। चांद के धरती के नजदीक आने के कारण रात को हर किसी ने सुपर ब्लू मून का दीदार किया। ज्योतिष और खगोल शास्त्र की अद्भुत घटना हर 20 साल बाद आसमान में नजर आती है। चंद्रमा का धरती के नजदीक आने पर द्वादश राशियों पर भी इसका प्रभाव पड़ता है।

विज्ञापन

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष प्राे. अमित कुमार शुक्ला ने बताया कि सुपर ब्लू मून सामान्य दिनों की तुलना में 40 फीसदी बड़ा और 30 फीसदी अधिक चमकीला नजर आता है। ब्लू मून में चंद्रमा नीला नहीं दिखाई देता है। वह थोड़ा हल्का नारंगी या पीला नजर आता है। चंद्रमा नीला तभी दिखाई देता है, जब आसपास बहुत ज्यादा प्रदूषण हो। धूल के कण हवा में बिखरने के कारण चंद्रमा का रंग नीला नजर आता है। श्रावण पूर्णिमा पर चंद्रमा पृथ्वी के सबसे निकट था। रात 8:37 बजे सुपर ब्लू मून अपने पूर्ण आकार और चमक के साथ आसमान में नजर आया। ज्योतिषाचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री ने बताया कि खगोल विज्ञान के अनुसार ब्लू मून की घटना तो दो से तीन वर्ष में एक बार घटती है लेकिन सुपर ब्लू मून लगभग दस वषोZं में एक बार आता है। हालांकि इस बार यह 20 साल बाद घटित हुई। अगला सुपर ब्लू मून अब साल 2037 में पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन

इस तरह बनती है ब्लू मून की स्थिति

दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री ने बताया कि चांद 354 दिनों में 12 लूनर चक्र पूरे करता है। एक साल में 12 महीने होते हैं और हर महीने में एक बार पूर्णिमा तिथि आती है। कैलेंडर के हिसाब से चंद्रमा पृथ्वी के साल भर में 12 बार पूर्ण परिक्रमा करता है और उसमें 11 दिन ज्यादा होते हैं। अगर हर साल इन 11 दिनों को जोड़ दिया जाए तो दो साल में 22 और तीन साल में 33 दिन हो जाते हैं। इस तरह 33 दिनों की वजह से हर दो से तीन साल में एक पूर्णिमा तिथि अतिरिक्त जुड़ जाती है। यानी 13वीं पूर्णिमा तिथि 2.5 वर्षों में दिखती है, जिससे ब्लू मून की स्थिति बनती है। क्योंकि हर 13वीं पूर्णिमा तिथि को ब्लू मून होता है। जब एक महीने में ऐसी दोनों ही स्थिति बन रही हो, यानी चंद्रमा पृथ्वी के नजदीक भी हो और एक माह में दो पूर्णिमा तिथि भी हैं, तब सुपर ब्लू मून बनता है। क्योंकि एक अगस्त को अधिकमास की पूर्णिमा तिथि थी और 30 अगस्त को सावन पूर्णिमा है यानि एक महीने में दो पूर्णिमा तिथि हैं और चंद्रमा भी पृथ्वी के नजदीक है तो इस स्थिति सुपर ब्लू मून बनता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Amazing astronomical view seen in the sky, after 20 years the moon came so close to the earth, people stopped
सुपर ब्लू मून - फोटो : अमर उजाला

सुपर ब्लू मून का 12 राशियों पर प्रभाव

मेष: सप्ताह में व्यवहार कम लचीला रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृषभ: स्थिति में सुधार होना शुरू हो जाएगा। शारीरिक और मानसिक रूप में वृद्धि होगी।

मिथुन: अचानक धन मिलने की संभावना है। भगवान शिव को दूर्वा अर्पित करें।

कर्क: स्वभाव में भावुकता अधिक रहेगी। रक्त या पेट से संबंधित शिकायत हो सकती है।

सिंह: माता या किसी अन्य महिला के सहयोग से लाभ की संभावना। यात्रा से लाभ होगा।

कन्या: शत्रु पक्ष, अपनों से विवाद कोर्ट केस तक पहुंच सकते हैं। लंबी यात्रा न करें। आर्थिक नुकसान होगा।

तुला: व्यावसायिक गतिविधियां सुस्त रहेंगी। मन में अपमान की भावना भी रहेगी।

वृश्चिक: वाणी में कुशलता रहेगी। स्वभाव विनोदी रहेगा। लाभकारी समाचार मिलेंगे।

धनु: जल्दी निर्णय लेने में परेशानी होगी। बच्चों पर नजर रखें।

मकर: व्यापार में आय सामान्य से कम। अनैतिक कार्यों से बचें।

कुंभ: घरेलू और व्यावसायिक उलझनों के बाद भी ये स्वयं भी खुश रहेंगे। व्यक्तित्व भी निखरेगा।

मीन: जातकों को शत्रुता प्राप्त होगी। कारोबार में लाभ की प्रबल संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed