फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amar Ujala Samvad: Maa Durga will kill the demon of filth in Navratri, message of clean Kashi and clean societ

अमर उजाला संवाद: नवरात्र में मां दुर्गा करेंगी गंदगी के दानव का संहार, स्वच्छ काशी व स्वच्छ समाज का संदेश

Thu, 12 Oct 2023 01:21 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 12 Oct 2023 01:21 PM IST
सार

अमर उजाला कार्यालय में संवाद के दौरान समितियों ने प्रशासन से पंडालों के आसपास साफ-सफाई, कुंडों की सफाई, बिजली आपूर्ति सुदृढ़ करने की मांग की। साथ ही प्रशासन से अनुरोध किया कि वे समिति सदस्यों से मधुर व्यवहार करें।

विज्ञापन
Amar Ujala Samvad: Maa Durga will kill the demon of filth in Navratri, message of clean Kashi and clean societ
अमर उजाला संवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी में शक्ति की उपासना की तैयारियों का श्रीगणेश हो चुका है। कण-कण शंकर की नगरी अब धीरे-धीरे मिनी बंगाल में तब्दील होने लगी है। शहर में पूजा समितियां इस बार स्वच्छ काशी, स्वच्छ पंडाल और स्वच्छ समाज के संदेश के साथ पूजन के उत्सव की तैयारियां कर रही हैं। मां दुर्गा भी पूजा पंडालों में विराजमान होकर गंदगी के दानव का संहार करेंगी। अमर उजाला कार्यालय में संवाद के दौरान समितियों ने प्रशासन से पंडालों के आसपास साफ-सफाई, कुंडों की सफाई, बिजली आपूर्ति सुदृढ़ करने की मांग की। साथ ही प्रशासन से अनुरोध किया कि वे समिति सदस्यों से मधुर व्यवहार करें।

विज्ञापन

 

दुर्गोत्सव सनातन धर्म को जन-जन तक पहुंचाने का सबसे सशक्त जरिया है। ऐसे में पंडालों की मुकम्मल सफाई और इकोफ्रेंडली मूर्तियों को स्थापित करने का प्रयास किया गया है। - तरुण मुखर्जी, वाराणसी दुर्गोत्सव सम्मिलनी, बंगाली टोला

विज्ञापन

खुद के पंडालों में सफाई के साथ ही दूसरे पूजा पंडालों के समिति सदस्यों व आमजनों से साफ-सफाई की अपील की जाएगी। इसे आम लोगों में भी जागरूकता आएगी। - शशांक, नवजीवन क्लब, कचहरी

विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा समितियों को शासन-प्रशासन का सहयोग के सहयोग की जरूरत है। हम उनका सहयोग करते हैं और उनसे सहयोग चाहते भी हैं। स्वच्छ काशी और सुंदर काशी में समितियों का भी पूरा सहयोग रहेगा। - तिलकराज मिश्र, अध्यक्ष केंद्रीय पूजा समिति

बिजली कटौती बढ़ी है। ऐसे में दुर्गा पूजा समितियों पर काफी भार पड़ेगा। उन्हें जनरेटर का सहारा लेना पड़ता है। इसके लिए बिजली विभाग को सहयोग करना चाहिए। - शुभम सेठ, भारत सेवाश्रम, सिगरा

दुर्गा पूजा सनातन धर्म का बड़ा उत्सव है। मगर इसमें युवा पीढ़ी का सहयोग नहीं मिल रहा है। आयोजन में भी युवाओं की भागीदारी लगातार कम हो रही है। युवाओं को भी आगे आना चाहिए। -आशुतोष गुप्ता, अखिल भारतीय ज्योति सेवा संस्थान

महंगाई के दौर में पूजा पंडाल में भी खर्च बढ़ गए हैं। अब ज्यादा लोगों का सहयोग भी नहीं मिलता है। हमारा प्रयास रहता है कि मूर्ति विसर्जन में अराजक तत्वों और अश्लील गीतों पर रोक लगे। - वीरेंद्र सुनेजा, मयूर यंग ब्वायज क्लब

सफाई हमारी प्राथमिकता में होती है। क्योंकि बंगला में पूजन विधि भी उम्दा होती है। इसलिए कोई भी अनुष्ठान में सभी का सहयोग रहता है। टीम वर्क के साथ पूरे अनुष्ठान होते हैं। - दिलीप घोष, यंग व्वायज लक्सा

पुलिस का व्यवहार मधुर नहीं होता है। कई चीजों में पूजा पंडालों से जबरदस्ती की जाती है। मेले में ही विलुप्त हो रही पारंपरिक चीजें दिखाई देती हैं। उनको भी रोका जाता है। -घनश्याम यादव, स्टार क्लब पियरी


 

Amar Ujala Samvad: Maa Durga will kill the demon of filth in Navratri, message of clean Kashi and clean societ
पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

प्रशासन ने सनातन धर्म इंटर कॉलेज में तकनीक के जरिये सजाई जाने वाली झांकी रोक दी है। मेले में ठेले, खोमचे लगाकर जीवन यापन करने वालों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। -सूरज प्रसाद जायवाल, अध्यक्ष सनातन धर्म इंटर कॉलेज पूजा समिति

पूजा पंडालों में बिजली कनेक्शन की समस्या बड़ी है। बिजली विभाग से कनेक्शन लेने में दिक्कत होती है। उनका थोड़ा भी सहयोग नहीं मिलता है। कनेक्शन भी काफी महंगा होता है। - डॉ. संजय गुप्ता, हथुआ मार्केट

पूजा पंडालों को प्रशासन का पूरा सहयोग नहीं मिलता है। पंडालों के पास दुकानें और झूले आदि लगने नहीं दिया जा रहा है। जबकि साल में ठेले व खोमचा लगाने वालों के लिए यही एक कमाई का मौका है। - रोहित चौरसिया, सनातन धर्म इंटर कॉलेज पूजा समिति

प्रशासन के साथ पूजा समिति की भी जिम्मेदारी है कि वे भीड़ प्रबंधन करें। अराजक तत्वों पर नजर रखें। इस बार भी पंडाल से स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा। - चंद्रशेखर तुलस्यानी, गोल्डेन स्पोर्टिंग क्लब

पंडालों को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। समिति सफाई के साथ इस बार पंडाल में अधिक से अधिक गमले भी लगवाएगी जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। - विवेक जायसवाल, श्रीदुर्गापूजा समिति, शिवपुर

भदोही की घटना से लें सीख

पूजा समितियों ने पिछले साल भदोही में पूजा पंडाल में हुई अग्निकांड जैसी घटना को रोकने के लिए पूरी तैयारी रखने पर सहमति जताई। कहा, सभी पंडालों में बिजली व्यवस्था में सतर्कता बरती जाएगी। हर पंडाल में बालू और अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी।

विसर्जन कुंडों के सफाई की मांग, बढ़ाए जाने जलस्तर

पूजा समितियों ने शहर और गांव के सभी कुंड और तालाबों की सफाई की मांग की। उन्होंने शहर के बीच में स्थित लक्ष्मीकुंड की सफाई न होने पर नाराजगी जताई। कहा कि इस कुंड में काफी मूर्तियां विसर्जित होती हैं। इसमें पानी भी कम है। यही हाल लगभग शहर के सभी कुंडों का है। ऐसे में कुंडों में जलस्तर बढ़ाने के साथ ही उनकी सफाई का उचित इंतजाम कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed