{"_id":"59109dc04f1c1b3854851c7c","slug":"all-india-radio-will-conduct-singing-competition-in-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा प्रतिभाओं को मंच देगा आकाशवाणी, जुलाई में होगी संगीत प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा प्रतिभाओं को मंच देगा आकाशवाणी, जुलाई में होगी संगीत प्रतियोगिता
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 08 May 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
नौ जून तक होगा आवेदन, 10 से 28 जुलाई तक प्रतियोगिता
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संगीत के क्षेत्र में उभरती प्रतिभाओं के लिए खुशखबरी है। उन्हें आकाशवाणी की ओर से मंच प्रदान किया जाएगा। आकाशवाणी की ओर से अखिल भारतीय स्तर पर संगीत प्रतियोगिता कराई जा रही है।
दो चरणों में होने वाली प्रतियोगिता हर केंद्र पर होगी। हिंदुस्तानी संगीत का फाइनल दिल्ली केंद्र पर और कर्नाटक संगीत का फाइनल चेन्नई केंद्र पर होगा।
आकाशवाणी के कार्यक्रम प्रमुख आनंद देव सिंह ने बताया कि 30 जून को 16 से 24 साल के आयु वाले कलाकार भाग ले सकते हैं।
संगीत प्रतियोगिता के गायन में शास्त्रीय, सुगम, लोकसंगीत और उपशास्त्रीय संगीत, हिंदुस्तानी संगीत तथा वादन में शास्त्री, सुगम, लोक संगीत हिंदुस्तानी और कर्नाटक संगीत में होगी।
विज्ञापन
इसके अलावा लोक वाद्य और वृंदागन (कोरस ) भी होगा। बताया कि केंद्र स्तर पर 10 से 28 जुलाई के बीच प्रारंभिक प्रतियोगिता होगी, इसमें विजेताओं की रिकार्डिंग फाइनल प्रतियोगिता के लिए की जाएगी। संबंधित कलाकार नजदीकी आकाशवाणी केंद्र से नौ जून तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन