फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   All India Open Karate Competition in BHU There will be competition between players from 17 states on 17 and 18 december

बीएचयू में ऑल इंडिया ओपन कराटे प्रतियोगिता: 17 राज्यों के खिलाड़ियों के बीच होगी टक्कर, 17 और 18 को प्रतिभागी दिखाएंगे दम

Wed, 15 Dec 2021 10:09 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 15 Dec 2021 10:09 PM IST
सार

अमर उजाला एवं मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की ओर से छठवीं ऑल इंडिया ओपन कराटे प्रतियोगिता 17-18 दिसंबर को बीएचयू के एंफीथिएटर इंडोर स्टेडियम में होगी। 

 

विज्ञापन
All India Open Karate Competition in BHU There will be competition between players from 17 states on 17 and 18 december
62 टीमों के 913 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण, और बढ़ सकती है संख्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्विद्यालय (बीएचयू) के एंफीथिएटर इंडोर स्टेडियम में 17 और 18 दिसंबर को मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की ओर से छठवीं ऑल इंडिया ओपन कराटे प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। सीआरपीएफ जवानों के साथ ही देश के 17 राज्यों की 62 टीमों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे।

विज्ञापन


बुधवार देर शाम तक 913 खिलाड़ियों ने पंजीकरण करा लिया है। इसमें 602 कुमिते और 311 खिलाड़ी काता में प्रतिभाग कर रहे हैं।  मानव एकेडमी के अध्यक्ष भिक्षु चंदिमा ने बताया कि  प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश, बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, तमिलनाडु, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, असम और यूपी से 598 पुरुष और 315 महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों की संख्या बृहस्पतिवार शाम तक और बढ़ सकती है।
विज्ञापन


सेंपई ज्योति सिंह और माया पटेल को मुख्य कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। टेक्निकल कोऑर्डिनेटर सेंसई जयपाल सोनकर, शशि शेखर शर्मा की देखरेख में बृहस्पतिवार को रेफरी कमीशन गठित की जाएगी। भिक्षु चंदिमा ने बताया कि मानव एकेडमी के महासचिव सेंसई किसलय मानव, मुख्य प्रशिक्षक सिहान एचएन सिंह की देखरेख में संचालन होगा। यह प्रतियोगिता अमर उजाला के सहयोग से कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके नेतृत्व में प्रतिभाग करेंगी टीमें

मध्यप्रदेश से सेंसई छत्रपाल नामदेव, बंगाल से सेंसई कौशिक अधिकारी, आंध्र प्रदेश से सिहान डॉ. श्रीनिवास, तेलंगाना से सेंसई जीएस गोपाल रेड्डी, छत्तीसगढ़ से सेंसई अजय वर्मा, महाराष्ट्र् से सेंसई शरद कांबली, बिहार से सेंसई प्रवीण सिंह, झारखंड से सेंसई सैयद मोजिबुद्दीन, उत्तराखंड से सेंसई प्रगति सिंह पुंडीर, हिमाचल प्रदेश से सेंसई रिंकू कुमार, हरियाणा से सेंसई विजय अग्रवाल, तमिलनाडु से सेंसई मास्टर गनेश, राजस्थान से सेंसई अजय सिंह जावा, दिल्ली से सेंसई अश्विनी यादव, पंजाब से सेंसई नछत्तर कुमार, असम से सेंसई विक्रम मिश्रा आदि के नेतृत्व में खिलाड़ी आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed