{"_id":"61be39b5c5e9ac4c5c503d66","slug":"all-india-karate-championship-in-bhu-crpf-team-became-overall-champion-in-senior-category-up-won-66-gold","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप: सीनियर वर्ग में ओवरऑल चैंपियन बनी सीआरपीएफ की टीम, 66 स्वर्ण यूपी ने जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप: सीनियर वर्ग में ओवरऑल चैंपियन बनी सीआरपीएफ की टीम, 66 स्वर्ण यूपी ने जीते
Sun, 19 Dec 2021 01:12 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:12 AM IST
सार
बीएचयू के एंफीथिएटर इंडोर स्टेडियम में ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता आयोजित की गई। मानव एकेडमी और अमर उजाला की तरफ से यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
सीनियर वर्ग में ओवरऑल चैंपियन बनी सीआरपीएफ की टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दो दिवसीय ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप का शनिवार को बीएचयू के एंफीथिएटर इंडोर स्टेडियम में समापन हो गया। सीनियर वर्ग में 19 सदस्यीय सीआरपीएफ की टीम कुल 10 स्वर्ण और एक रजत के साथ ओवरऑल चैंपियन बनी। वहीं, जूनियर वर्ग में 66 स्वर्ण, 62 रजत और 90 कांस्य पदकों के साथ यूपी ने बाजी मारी।
विज्ञापन
जबकि सात स्वर्ण, चार रजत और आठ कांस्य के साथ तेलंगाना दूसरे स्थान पर रही। चार स्वर्ण, छह रजत और 11 कांस्य के साथ पश्चिम बंगाल तीसरे पायदान पर रहा। मानव एकेडमी के अध्यक्ष भिक्षु चंदिमा ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मानव एकेडमी और अमर उजाला की तरफ से यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
इन राज्यों ने जीते पदक
प्रतियोगिता में 17 राज्यों में आंध्र प्रदेश ने एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य जीता। महाराष्ट्र ने तीन स्वर्ण, छह रजत, चार कांस्य पदक जीते। दिल्ली के खाते में दो स्वर्ण, चार कांस्य पदक रहा। हरियाणा ने एक कांस्य जबकि आंध्र प्रदेश ने एक स्वर्ण, एक रजत, दो कांस्य पर कब्जा जमाया
विज्ञापन
बनारस के खिलाड़ी चमके
ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप
- फोटो : अमर उजाला
बनारस की ऐश्वर्या पांडेय ने कुमिते में स्वर्ण, पार्थ दूबे ने काता और कुमिते में रजत व कांस्य पदक जीता। वरुणा के शील सौरभ ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
ये रहे निर्णायक
ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप का समापन
- फोटो : अमर उजाला
एकेडमी के महासचिव मानव किसलय ने बताया कि प्रतियोगिता में टेक्निकल कोऑर्डिनेटर सेंसई जयपाल सोनकर एवं सेंसई शशि शेखर शर्मा की देखरेख में सेंपई ज्योति सिंह और माया पटेल ने मुख्य कोऑर्डिनेटर के तौर पर भूमिका निभाई। दिल्ली के सेंसई अश्विनी यादव ने रेफरी कमीशन की कमान संभाली।