फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   All classes of IIT BHU will air-conditioned two new hostels built soon 464 crore rupees approved

Varanasi News: IIT BHU की सभी क्लासें होंगी वातानुकूलित, बनेंगे दो नए हॉस्टल; मिली 464 करोड़ रुपये की मंजूरी

Fri, 16 Aug 2024 04:43 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 16 Aug 2024 04:43 PM IST
सार

Varanasi News: जिमखाना परिसर में ध्वजारोहण के बाद एनसीसी के जवानों निदेशक प्रोफेसर अमित पात्रा को सलामी दी। इस अवसर पर संस्थान के सभी गणमान्य अधिष्ठातागण, विभागाध्यक्ष, समन्वयक, अधिकारी-कर्मचारी, छात्र आदि उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
All classes of IIT BHU will air-conditioned two new hostels built soon 464 crore rupees approved
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (BHU) में 78वें स्वतंत्रता दिवस पर जिमखाना परिसर में संस्थान के निदेशक प्रोफेसर अमित पात्रा ने ध्वजारोहण किया। प्रोफेसर अमित पात्रा ने कहा कि अगले गर्मी के मौसम से पहले संस्थान की सभी कक्षाओं में ऐसी लगा दिया जाएगा।

विज्ञापन


यही नहीं, संस्थान के सभी हॉस्टल के कॉमन रूम को भी वातानुकूलित कर दिये जाएंगे। यहीं नहीं, सभी हॉस्टल के रेनोवेशन का काम भी रफ्तार पकड़ेगा।

उन्होंने आगे बताया कि शिक्षा मंत्रालय और केनरा बैंक की संयुक्त उद्यम कंपनी हायर एजुकेशन फाइनेसिंग एजेंसी (हेफा-जो देश के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में शैक्षिक बुनियादी ढांचे, अनुसंधान और विकास के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है) के साथ संस्थान का एमओयू हस्ताक्षर हुए हैं। 
विज्ञापन


इसके तहत हेफा संस्थान को 464 करोड़ रुपये देगी जिससे संस्थान में सात विभिन्न प्रोजेक्ट्स का कार्य आरंभ होगा। इसके अंतर्गत छात्र और छात्राओं के लिए दो नए हॉस्टल, सेंटनरी इनोवेशन एवं रिसर्च पार्क, सेंटनरी डिफेंस एवं प्रीसिजन इंजीनियरिंग हब, मालवीय स्टूडेंट एक्टिविटी एंड कंप्यूटिंग सेंटर, आर्किटेक्चर प्लानिंग एंड डिजाइन व स्कूल ऑफ डिसीजन साइंस एवं इंजीनियरिंग के लिए नए शैक्षणिक भवन और संस्थान में कार्यरत गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के लिए दो नए आवासीय टॉवर बनाना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोफेसर पात्रा ने आगे कहा कि हम संस्थान में काम करने का माहौल बढ़िया बना रहे इसके लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। संस्थान में जल्द ही काम-काजी महिलाओं की सुविधा के लिए छोटे बच्चों का क्रेच की सुविधा मिलेगी। साथ ही विभ्न्नि पारिवारिक आयोजन कराने के लिए कम्युनिटी हॉल बनाना भी प्रस्तावित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed