{"_id":"637a4be52c67aa08f903f781","slug":"akhilesh-mishra-became-state-general-secretary-of-cait-traders-welcomed-him-on-his-arrival-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: CAIT के प्रदेश महामंत्री बने अखिलेश मिश्र, काशी आगमन पर व्यापारियों ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: CAIT के प्रदेश महामंत्री बने अखिलेश मिश्र, काशी आगमन पर व्यापारियों ने किया स्वागत
Sun, 20 Nov 2022 09:17 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 20 Nov 2022 09:17 PM IST
सार
कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) का विस्तार हुआ। इसमें चांदपुर निवासी अखिलेश मिश्र को कैट का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
कैट के प्रदेश महामंत्री अखिलेश मिश्र का स्वागत करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) का विस्तार हुआ। इसमें चांदपुर निवासी अखिलेश मिश्र को कैट का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया। रविवार को चांदपुर चौराहे पर अखिलेश मिश्र के पहुंचने पर कैट इकाई के पदाधिकारियों, व्यापारियों ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। अखिलेश मिश्र अब तक प्रदेश उपाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने कहा कि व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं का निदान कराना प्राथमिकता में है। जीएसटी, ई-वेल बिल समेत अन्य कई व्यापारिक समस्याओं पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा। स्वागत करने वालों में कैट जिलाध्यक्ष श्यामजी गुप्ता, उपाध्यक्ष शैलेश सिंह, अकरम अंसारी, अब्दुल्लाह अंसारी, राकेश कांत राय आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन