{"_id":"621538c7f4d54147f00a155e","slug":"akhilesh-and-mamta-s-joint-rally-will-be-held-in-aidhe-on-the-ring-road-varanasi-news-vns639960195","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Chunav 2022: अखिलेश यादव और ममता बनर्जी वाराणसी में करेंगे रोडशो, रिंग रोड किनारे ऐढ़े में होगी संयुक्त रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Chunav 2022: अखिलेश यादव और ममता बनर्जी वाराणसी में करेंगे रोडशो, रिंग रोड किनारे ऐढ़े में होगी संयुक्त रैली
Wed, 23 Feb 2022 01:52 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 01:52 PM IST
सार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चुनावी जनसभा वाराणसी में तीन मार्च को होगी।
विज्ञापन
अखिलेश यादव के साथ ममता बनर्जी (फाइल )
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्वांचल में जमीन मजबूत करने के लिए तीन मार्च को सपा मुखिया अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की संयुक्त रैली वाराणसी में रिंग रोड किनारे होगी। ऐढ़े में जनसभा के बाद दोनों नेता शहर उत्तरी, दक्षिणी और कैंट विधानसभा क्षेत्र में रोड शो भी करेंगे।
विज्ञापन
जनसभा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा और युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव वाराणसी पहुंचे। किरणमय नंदा मंगलवार को बाबतपुर एयरपोर्ट से सीधे जनसभा की तैयारी का जायजा लेने रिंग रोड के किनारे ऐढे़ पहुंचे।
विज्ञापन
यहां एमएलसी आशुतोष सिन्हा, जिलाध्यक्ष सुजीत यादव और महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा से रैली स्थल के लिए भूमि स्वामी से स्वीकृति और रोड शो के लिए प्रशासनिक अनुमति की चर्चा की। इसके बाद हरिहरपुर स्थित लॉन में सभी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
सपा नेता ने कहा- भाजपा ने 2017 में झूठ के सहारे सरकार बना ली थी
नंदा ने कहा कि भाजपा ने 2017 में झूठ के सहारे सरकार बना ली थी। प्रदेश में बदलाव की हवा चल रही है। समाजवादी पार्टी के कार्यकाल के दौरान जो विकास कार्य हुए हैं, उन्हीं विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया जा रहा है।
किसानों का सबसे ज्यादा उत्पीड़न भाजपा सरकार में हो रहा है। किसान को खाद तक नहीं मिल रही है। इस दौरान मनोज राय धूपचंडी, शालिनी यादव, लक्ष्मीकांत मिश्रा, किशन दीक्षित शामिल रहे।