फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akanksha Dubey: Police reached Varanasi with Bhojpuri singer Samar Singh, will be presented in court today

Akanksha Dubey: भोजपुरी सिंगर समर सिंह को वाराणसी लेकर पहुंची पुलिस, आज कोर्ट में पेश किया जाएगा

Sat, 08 Apr 2023 07:45 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 08 Apr 2023 07:45 AM IST
सार

समर सिंह को गाजियाबाद से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर शनिवार की सुबह कमिश्नरेट की पुलिस वाराणसी पहुंची। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दर्ज मुकदमे के संबंध में साक्ष्य जुटाने के लिए समर से विस्तार से पूछताछ जरूरी है।

विज्ञापन
Akanksha Dubey: Police reached Varanasi with Bhojpuri singer Samar Singh, will be presented in court today
समर सिंह को आज वाराणसी लाई पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी समर सिंह को पुलिस वाराणसी लेकर आ गई है। समर सिंह को गाजियाबाद से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर शनिवार की सुबह कमिश्नरेट की पुलिस वाराणसी पहुंची। समर को सारनाथ थाने न ले जाकर फिलहाल पुलिस लाइन में रखा गया है। आज उसे पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। इसके साथ ही उससे पूछताछ के लिए उसे अदालत से पुलिस कस्टडी रिमांड पर देने की मांग की जाएगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Samar Singh: समर सिंह की गिरफ्तारी से आजमगढ़ में हलचल, ताला बंद कर फरार हुए भोजपुरी गायक के परिजन
विज्ञापन

बता दें कि गुरुवार रात उसे  गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी स्थित एक फ्लैट से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दर्ज मुकदमे के संबंध में साक्ष्य जुटाने के लिए समर से विस्तार से पूछताछ जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Akanksha Dubey: Police reached Varanasi with Bhojpuri singer Samar Singh, will be presented in court today
हवालात में बंद समर सिंह - फोटो : अमर उजाला
ऐसे गिरफ्त में आया समर सिंह 
गुरुवार को कमिश्नरेट के सर्विलांस प्रभारी इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पांडेय को सूचना मिली कि समर सिंह देहरादून से गाजियाबाद में अपने एक परिचित के फ्लैट में आने वाला है। शुक्रवार को वह देहरादून लौट जाएगा। इस सूचना के आधार पर आशापुर चौकी प्रभारी अखिलेश वर्मा, दरोगा अजय यादव, हेड कांस्टेबल रामबाबू, रामानंद यादव और दिवाकर वत्स की टीम ने घेराबंदी कर गुरुवार देर रात उसे उसके परिचित के फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें- Akansha Dubey: आकांक्षा दुबे मौत मामले की अब सुलझेगी गुत्थी, अदालत से समर सिंह की कस्टडी रिमांड मांगेगी पुलिस





 

Akanksha Dubey: Police reached Varanasi with Bhojpuri singer Samar Singh, will be presented in court today
आकांक्षा दुबे की खुदकुशी की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
26 मार्च को मिला था आकांक्षा दुबे का शव
सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में बीते 26 मार्च की सुबह आकांक्षा दुबे का शव फंदे के सहारे लटका मिला था। वह भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वाराणसी आई थीं। इस मामले में मृत अभिनेत्री की मां मधु दुबे ने तहरीर देकर 27 मार्च को सारनाथ थाने में भोजपुरी गायक व अभिनेता समर सिंह और उसके दोस्त संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद कमिश्नरेट की पुलिस ने पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों, बिहार और मुंबई में छापा मारा, लेकिन 10 दिन तक आरोपियों का कहीं पता नहीं लगा।
यह भी पढ़ें- Akanksha Dubey: भोजपुरी गायक समर सिंह गाजियाबाद से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर वाराणसी लेकर आ रही पुलिस
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed