फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akanksha Dubey death truth lawyer asked many questions on post mortem report

आकांक्षा दुबे की मौत का सच क्या: पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर वकील ने पूछे कई सवाल, पेट में मिला भूरे रंग का पदार्थ

Wed, 05 Apr 2023 08:34 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 05 Apr 2023 08:34 PM IST
सार

Akanksha Dubey News: आकांक्षा दुबे की मौत के बाद डॉक्टरों ने जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट जारी की थी उसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं बताया गया था। कहा गया था कि ये पूरी तरह से आत्महत्या लग रहा है। मगर, आकांक्षा के परिवार व वकील ने इस रिपोर्ट पर बड़े सवाल उठाए हैं 

विज्ञापन
Akanksha Dubey death  truth lawyer asked many questions on post mortem report
आकांक्षा दुबे - फोटो : self

विस्तार

भोजपुरी इंडस्ट्री की प्रसिद्ध अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत को लगभग 10 दिन होने को हैं लेकिन अभी भी प्रकरण में सच सामने नहीं आ सका है। ना ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकी है। इस प्रकरण की गुत्थी और उलझती जा रही है। आकांक्षा दुबे की मौत के बाद डॉक्टरों ने जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट जारी की थी उसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं बताया गया था। कहा गया था कि ये पूरी तरह से आत्महत्या लग रहा है। मगर, आकांक्षा के परिवार व वकील ने इस रिपोर्ट पर बड़े सवाल उठाए हैं जिसके बाद एक बार फिर ये केस सुर्खियों में आ गया है।

विज्ञापन


आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर उनकी मां मधु दुबे के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस से सवाल पूछे हैं। अधिवक्ता ने कहा कि मेडिकल एक्सपर्ट से सलाह लेकर सवाल तैयार किया है। उन्होंने आकांक्षा की मौत पर संदेह की ओर इशारा करते हुए कई बिंदु उठाए हैं। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: समर सिंह अब चाह कर भी नहीं भाग सकता विदेश, गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बनाया जबरदस्त प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन

Akanksha Dubey death  truth lawyer asked many questions on post mortem report
आकांक्षा दुबे - फोटो : सोशल मीडिया

आकांक्षा दुबे को जिस बार में पार्टी दी गई थी, वहां टेबल एक दंपती के द्वारा रिजर्व कराई गई थी। पार्टी का 11 हजार रुपये बिल हुआ था। पुलिस ने बताया कि आकांक्षा दुबे पार्टी में शराब पी हुई थीं। लेकिन, उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके पेट में खाना और तरल पदार्थ नहीं पाया गया। 

आकांक्षा की कलाई पर चोट का निशान

आकांक्षा के पेट में शराब भी नहीं पाई गई। 20 एमएल का कोई भूरे रंग का तरल पदार्थ पेट में पाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी कलाई पर चोट का निशान बताया गया है। अधिवक्ता ने कहा कि आकांक्षा के पेट में पाया गया 20 एमएल का भूरे रंग का तरल पदार्थ क्या था? इसका जवाब कमिश्नरेट पुलिस के अफसरों से मिलने की उम्मीद है।

Akanksha Dubey death  truth lawyer asked many questions on post mortem report
आकांक्षा दुबे, समर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे 26 मार्च को वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में मृत मिली थीं। उनकी मां मधु दुबे की तहरीर के आधार पर 27 मार्च को सारनाथ थाने में भोजपुरी गायक समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। 

Akanksha Dubey death  truth lawyer asked many questions on post mortem report

सारनाथ पुलिस ने आजमगढ़ के साथ ही पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों, बिहार, झारखंड और मुंबई में दबिश दी, लेकिन आरोपी गिरफ्त में नहीं आ सके। आशंका जताई जा रही है कि पुलिस की गिरफ्त में आने से बचने के लिए दोनों विदेश भाग सकते हैं, इसलिए कमिश्नरेट की पुलिस ने दोनों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed