{"_id":"66486965090aa5307702840b","slug":"ajay-rai-press-conference-in-varanasi-commissioner-transfer-request-sent-to-election-commission-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: कमिश्नर को हटाने के लिए कांग्रेस ने चुनाव आयोग को भेजा पत्र, अजय राय बोले- पांच साल से जमे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: कमिश्नर को हटाने के लिए कांग्रेस ने चुनाव आयोग को भेजा पत्र, अजय राय बोले- पांच साल से जमे हैं
Sat, 18 May 2024 02:10 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 18 May 2024 02:10 PM IST
सार
उप्र कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान यहां भेदभाव किया गया। साथ ही उन्होंने गंगा सफाई को लेकर कहा कि गंगा जी के अंदर पानी ही नहीं है, पूरा रेत भरा है।
विज्ञापन
वाराणसी में प्रेस वार्ता करते अजय राय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व इंडी गठबंधन के प्रत्याशी अजय राज ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि पांच साल से मंडलायुक्त एक ही स्थान पर जमे हुए हैं। कांग्रेस की तरफ से चुनाव आयोग को मंडलायुक्त को हटाने के लिए पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान अजय राय ने मौजूदा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस सरकार में नेताओं को खरीदने का काम किया जा रहा है। मुझे तोड़ने के लिए बहुत प्रयास किया गया। अब सबका भ्रम दूर तो हो गया ना, अजय राय को कोई माई का लाल खरीद नहीं सकता, झूका नहीं सकता, तोड़ नहीं सकता। क्योंकि हम काशी वासी हैं। महादेव के भक्त हैं। हमारे लिए पद, प्रतिष्ठा और पैसा मायने नहीं रखता। हम सम्मान और स्वाभिमान के लिए राजनीति करते हैं। अजय हटने वाला नहीं लड़ने वाला है।
विज्ञापन
रामनगर में बंदरगाह बना है, कितने व्यापार वहां से हुए। गंगा की सफाई को लेकर कहा कि गंगा जी में पानी है। बिना गंगा जी के पानी के नईया कहां से चली भईया। कहा कि गंगा में सिर्फ बालू भरा हुआ है। जनता को बेवकूफ समझ रखा है। जो भी योजना बनाए सब फ्लाप है। कौन सी ऐसी योजना का उद्घाटन किया गया पिछले 10 साल में जिससे आम जनता को नौकरी मिल गई या आम जनता को कोई सुविधा मिला हो।