फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   airplane landing bird getting trapped incident happening cause Meat shops around varanasi airport

पक्षी के विमान से टकराने की प्रशासन ने बताई ये बड़ी वजह, हवा-जहाज का दूसरा पंखा हो गया था जाम

Sat, 19 Oct 2019 07:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 19 Oct 2019 07:13 PM IST
विज्ञापन
airplane landing bird getting trapped incident happening cause Meat shops around varanasi airport
इंडिगो विमान (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से शुक्रवार को इंडिगो विमान के उड़ान भरने के 15 मिनट बाद उससे पक्षी टकराने के बाद तुरंत लैंडिंग कराई गई थी। विमान में 175 यात्री सवार थे। प्रशासन ने विमान से पक्षियों के टकराने का कारण एयरपोर्ट के आसपास मीट की दुकानों का होना बताया है।

विज्ञापन


हालांकि विमान को एयरपोर्ट पर लैंड कराने के बाद यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया और विमान को ग्राउंड कर दिया गया था। शनिवार को दिल्ली से विशेषज्ञों की टीम पहुंची और घंटो कड़ी मशक्कत के बाद विमान की विधिवत जांच कराई गई। शनिवार दोपहर तक विमान को ठीक कर दिया गया और उसके बाद अपने गंतव्य को रवाना हो सका।
विज्ञापन


बताते चलें कि वाराणसी एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान 6ई 853 जो कि वाराणसी से दिल्ली जा रहा था, एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान के इंजन-दो से पक्षी टकरा कर फंस गया था। इससे विमान के इंजन-दो में लगे पंखे के ब्लेड से टकरा गया था, जिस कारण ब्लेड मुड़ गया था। जैसे ही पायलट को इस बात की जानकारी हुई, उसने तुरंत एटीसी से संपर्क कर सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत विमान को एयरपोर्ट पर लैंड कराया। विमान में सवार 175 यात्रियों की जान में जान आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर चिड़ियों को भगाने के लिए बर्ड स्केयरिंग डिवाइस लगे हैं। इसके सुचारू रूप से काम करने के बारे में विशेषज्ञों से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि यह सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं और पक्षियों को भगाने के लिए रनवे पर बर्ड स्केयरिंग डिवाइस, बर्ड चेजर, फ्लाइट के आने और जाने से पहले एयरपोर्ट पर ऑथराइज्ड टीम है जो चक्रमड और मुआयना करती है।

दो सप्ताह पहले भी एक गिद्ध विमान के लेफ्ट विंग से टकरा गया था, जिससे उसका एक पंख कट गया था। उस दौरान चक्रमड कर रही टीम ने उसे रनवे से हटाया। एयरपोर्ट के आसपास के मार्केट में बाबतपुर, बसनी, मंगारी में मीट की दुकान धड़ल्ले से चल रही हैं। एयरपोर्ट स्थाई समिति की मीटिंग में इन मीट-मांस की दुकानों को बंद कराने के लिए सहमति बनी थी। हालांकि इस पर कोई स्थाई रूप से काम नहीं हो सका।

बर्ड स्केयरिंग, बर्ड चेजर और अन्य विधियों से लगाई जा रही पक्षियों पर लगाम
एयरपोर्ट के ऑपरेशन क्षेत्र में बर्ड स्कैनिंग डिवाइस, बर्ड चेजर, एंटी बर्ड स्पीकर सहित अन्य उपकरण लगाए गए हैं। सभी उपकरणों द्वारा रनवे चारदीवारी के अंदर और ऑपरेशनल क्षेत्र में पक्षियों पर काबू पा लिया जाता है लेकिन बाहर फैली गंदगी चारदीवारी के अंदर बड़ी-बड़ी घास एवं एयरपोर्ट के आसपास मीट की दुकान के चलते ऐसी घटनाएं हो रही हैं। अधिकारियों का कहना है यदि बाहर के क्षेत्रों में टीम द्वारा नियमित जांच की जाती हैं तो ऐसी घटनाओं से बचा जा सकता है।

एयरपोर्ट निदेशक आकाश दीप के अनुसार, एयरपोर्ट के आसपास चल रही मीट-मांस की दुकानों को बंद कराने के लिए जिला प्रशासन को पहले भी बताया गया था और इस बार भी घटना से अवगत कराया गया है। विमान को विशेषज्ञों द्वारा ठीक करने के बाद शनिवार को विमान दिल्ली चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed