फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   air Passengers will eat lab certified food items in all over india airport

UP News: लैब से प्रमाणित खाद्य सामग्री खाएंगे यात्री, देशभर के हवाईअड्डों पर लागू होगी ये व्यवस्था

Wed, 20 Mar 2024 10:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 20 Mar 2024 10:33 PM IST
सार

UP News: वाराणसी मंडल के सहायक खाद्य आयुक्त राजेंद्र सिंह ने अधिकारियों को हवाई अड्डों पर खाद्य सुरक्षा के मानकों आदि के बारे में बताया। कहा कि यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय हवाई अड्डों, बंदरगाहों व भूमि सीमापार पर मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री दी जाएगी। यह व्यवस्था पूरे देश के हवाईअड्डों पर लागू की जाएगी।

विज्ञापन
air Passengers will eat lab certified food items in all over india airport
भोजन की गुणवत्ता का रखा जाएगा खास ख्याल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर समेत देश के सभी एयरपोर्ट पर यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री मिलेगी। लैब में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता परखने के बाद उसे एयरपोर्ट पर भिजवाया जाएगा। काशी में आयोजित प्वाइंट आफ एंट्री (पीओई) की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक के बाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के प्रमुख अधिकारी, स्वास्थ्य मंत्रालय और अन्य विभागों के अधिकारियों ने शिवपुर स्थित लैब का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


ट्रेड फैसिलिटी सेंटर बड़ालालपुर में तीन दिवसीय वार्षिक समीक्षा बैठक के अंतिम दिन एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य, स्वच्छता के साथ ही वेस्ट वॉटर मैनेजमेंट आदि पर चर्चा की गई। वाराणसी मंडल के सहायक खाद्य आयुक्त राजेंद्र सिंह ने अधिकारियों को हवाई अड्डों पर खाद्य सुरक्षा के मानकों आदि के बारे में बताया। कहा कि यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय हवाई अड्डों, बंदरगाहों व भूमि सीमापार पर मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री दी जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में आरएमएल चिकित्सालय नई दिल्ली के माइक्रो बायोलॉजी विभाग की वरिष्ठ सलाहकार माला छाबरा, नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) के संयुक्त निदेशक डॉ. पूर्वा सरकाटे, प्रो. रंजन दास,डॉ. पूर्णिमा, स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव गुलाम मुस्तफा और अपर महानिदेशक डॉ. एस. सेंथुनाथन आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed