फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Agniveer Bharti Varanasi The youths of Azamgarh and Ghazipur ran

Agniveer Bharti Varanasi: आजमगढ़ और गाजीपुर के युवकों ने लगाई दौड़, 365 अभ्यर्थी हुए सफल

Sun, 27 Nov 2022 09:33 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 27 Nov 2022 09:33 AM IST
सार

सेना भर्ती के बारहवें दिन आजमगढ़ के फूलपुर और गाजीपुर जनपद के जखनियां व जमानियां तहसीलों के अभ्यर्थियों ने रेस में हिस्सा लिया। रेस में कुल 7143 अभ्यर्थियों ने रजिस्टर किया था जिसमें से 4982 युवकों ने रेस में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
Agniveer Bharti Varanasi The youths of Azamgarh and Ghazipur ran
जखनियां व जमानियां तहसीलों के अभ्यर्थियों ने रेस में हिस्सा लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी छावनी के रणबांकुरा स्टेडियम में चल रही सेना भर्ती के बारहवें दिन आजमगढ़ के फूलपुर और गाजीपुर जनपद के जखनियां व जमानियां तहसीलों के अभ्यर्थियों ने रेस में हिस्सा लिया। रेस में कुल 7143 अभ्यर्थियों ने रजिस्टर किया था जिसमें से 4982 युवकों ने रेस में हिस्सा लिया। जिनमें से 365 अभ्यर्थी सफल हुए। सोमवार को गाजीपुर जनपद के सदर और मोहम्दाबाद तहसीलों के 7487 अभ्यर्थी रेस में हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन

 

Agniveer Bharti Varanasi The youths of Azamgarh and Ghazipur ran
वाराणसी के छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान में अग्निवीर भर्ती - फोटो : अमर उजाला
छावनी में गंदगी न फैलाने की अपील
सेना अधिकारियों ने भर्ती रैली में आने वाले अभ्यर्थियों से अपील की है कि छावनी क्षेत्र में साफ-सफाई और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखे। गंदगी न फैलाएं। शौचालय का उपयोग करें।

जालसाजों के फेर में न आएं
सेना अधिकारियों के अनुसार अग्निवीर सेना भर्ती में किसी तरह का फर्जीवाड़ा नहीं हो सकता। किसी भी जालसाज के झांसे में न आएं। ऑनलाइन व्यवस्था और सीसी कैमरे की निगरानी में भर्ती प्रक्रिया हो रही है। ऐसे में फर्जीवाड़े की कोई गुंजाइश ही नहीं बचती। यदि कोई ऐसा कर रहा है तो उसकी सूचना सेना भर्ती कार्यालय और नजदीकी पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed