फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Agneepath scheme congress mp Pramod Tiwari targeted bjp government in Varanasi said Agneeveer scheme is deceit with youth

अग्निपथ योजना वापस ले सरकार: वाराणसी में प्रमोद तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- अग्निवीर योजना युवाओं के साथ छलावा

Sun, 10 Jul 2022 02:36 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 10 Jul 2022 02:36 PM IST
सार

राज्यसभा में फिर निर्वाचित होने के बाद शनिवार को प्रमोद तिवारी ने श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन किए। पराड़कर भवन में उन्होंने  केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के साथ छलावा है।

विज्ञापन
Agneepath scheme congress mp Pramod Tiwari targeted bjp government in Varanasi said  Agneeveer scheme is  deceit with youth
कांग्रेस नेताओं ने किया प्रमोद तिवारी का स्वागत - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के साथ छलावा है। भारत में अमेरिका और इजरायल मॉडल नहीं चलेगा। दूसरे देशों में कोई सेना में नहीं जाना चाहता है, लेकिन भारत में ऐसा नहीं है। नौजवान आक्रोशित हैं, कई युवाओं ने आत्महत्या के दुर्भाग्यपूर्ण कदम उठाए हैं। इसे तुरंत वापस लिया जाए। 

विज्ञापन


राज्यसभा में फिर निर्वाचित होने के बाद शनिवार को प्रमोद तिवारी ने श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन किए। पराड़कर भवन में उन्होंने कहा कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री की सुरक्षा कम कर दी गई थी, जिस कारण उनकी हत्या हुई। गांधी परिवार के साथ भी ऐसा ही हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, केंद्र सरकार महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए धार्मिक मुद्दों को हवा दे रही है। आखिर कैसे किसी की हिम्मत पड़ रही है कि हमारे आराध्य को धूम्रपान करते दिखा रहे हैं। यह बहुत दुख की बात है कि हमारे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का प्रयास किया गया है। सरकार ने तय किया है कि अब हम पॉलिएस्टर से भी राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

झूठा ढिंढोरा पीट रही सरकार

पॉलिएस्टर चीन से आएगा जिसने हमारी जमीन पर कब्जा कर रखा है। देश की आजादी में आरएसएस, भाजपा और उससे जुड़े संगठनों का कोई योगदान नहीं था। 52 साल तक आरएसएस ने अपने मुख्यालय पर तिरंगा नहीं फहराया। अब सरकार खादी को भी समाप्त करना चाहती है।

सरकार रोजगार नहीं दे रही है सिर्फ झूठा ढिंढोरा पीट रही है। कुछ बड़े औद्योगिक घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए किसानों और गरीबों को चोट पहुंचा रही है। इस दौरान पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय, जिलाध्यक्ष राजश्ेवर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed