फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Age of 47 but 17 morale

उम्र 47 मगर हौसला 17 का

Mon, 04 Jan 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 04 Jan 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
Age of 47 but 17 morale
‘चालीस की उम्र पार कर चुकी महिलाओं में आत्मविश्वास जगाने और महिला सशक्तीकरण अभियान को मजबूती प्रदान करने के इरादे से छह हजार कि लोमीटर की दौड़ लगा रही हूं। इस मिशन के सफल होते ही मेरा नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो जाएगा...।’
विज्ञापन

यह कहना है 47 साल की धाविका मिशेल काकड़े का। युवाओं से हौसला रखने वाली मिशेल पुणे की रहने वाली हैं। 2317 किलोमीटर का अभियान पूरा कर वह रविवार को काशी पहुंचीं। कैंट स्थित एक होटल में ‘अमर उजाला’ से उन्होंने अब तक के अपने अभियान के अनुभव साझा किए।
विज्ञापन


दो बच्चों निखिल और निस्का की मां मिशेल ने बताया कि बीते साल 21 अक्तूबर को मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से उन्होंने अपना सफर शुरू किया। वह दिल्ली से कानपुर, इलाहाबाद होते हुए वाराणसी पहुंची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से कोलकाता और उसके बाद चेन्नई रवाना होंगी। मिशेल ने बताया कि वह आगामी अप्रैल महीने तक  चारों महानगरों का सफर पूरा करते हुए वापस गेटवे ऑफ इंडिया पहुंचेंगी। इस दौरान वह छह हजार किलोमीटर का सफर पूरा कर लेंगी। मिशेल का दावा है कि इस तरह का यह पहला प्रयास है। मकसद सिर्फ महिलाओं में आत्मविश्वास जगाना है।
मिशेल काकड़े को खेल की दुनिया में ‘धैर्य की रानी’ भी कहा जाता है। क्योंकि बड़े अभियानों को धीरज के साथ पूरा करना उनकी खासियत है। उन्होंने बताया कि वह हर रोज 35 से 40 किलोमीटर दौड़ लगाती हैं। बाकी समय पास के शहर में अपनी टीम के साथ योजना बनाने और ट्रेनिंग आदि में बिताती हैं।
अब तक तीन बार अलग-अलग अभियानों के लिए उनका नाम लिम्का बुक में दर्ज हो चुका है। विश्व के चार बड़े रेगिस्तानों में दौड़ लगाने और सबसे लंबे समय तक ट्रेडमिल रन (25 घंटे में 171.5 किलोमीटर) का कीर्तिमान भी उनके नाम है। मिशेल ने बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा समस्या सड़कों पर प्रदूषण से हो रही है।

 मिशेल काकड़े पूरे आत्मविश्वास से कहती हैं कि उम्र मायने नहीं रखता। आत्मविश्वास के दम पर महिलाएं हर क्षेत्र में शिखर पर पहुंच सकती हैं। मिशेल के पति अनिल काकड़े पुणे में व्यवसायी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed