फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amar Ujala Abhiyan Education Health After approval, preparations are being made to give 'protection shield' to five lakh children

अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य: मंजूरी के बाद वाराणसी में पांच लाख बच्चों को ‘सुरक्षा कवच’ देने की तैयारी, स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर

Sat, 30 Apr 2022 11:18 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 30 Apr 2022 11:18 AM IST
सार

 डीसीजीआई की ओर से कोर्बेबैकस और कोवाक्सिन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिलने के बाद 5 से 12 वालों में भी उम्मीद जगी है। 

विज्ञापन
Amar Ujala Abhiyan Education Health  After approval, preparations are being made to give 'protection shield' to five lakh children
वाराणसी में बच्चों का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में 12 से 14 साल तक के किशोरों के बाद अब 5 से 12 साल तक के बच्चों के टीकाकरण की तैयारी शुरू हो गई है। औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) की मंजूरी के बाद अब सरकार की ओर से टीकाकरण की तिथि का एलान जल्द होने की संभावना है। जिले में 5 से 12 साल तक के पांच लाख से अधिक बच्चे हैं, जिन्हें टीके का सुरक्षा कवच मिलेगा।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से 12 से 14 वर्ष, 15 से 17 वर्ष, 18 से 44 वर्ष, 45 से 59 और फिर 60 साल से अधिक उम्र वालों को टीका लगाया जा रहा है। वहीं, अगर 12 से 14 साल वालों के आंकड़ों पर गौर करें तो टीकाकरण की रफ्तार बहुत धीमी है। अब तक महज एक प्रतिशत बच्चों को दूसरी डोज लग पाई है।
विज्ञापन


शहरी और ग्रामीण इलाकों में ब्लॉकवार और स्कूलों में विशेष अभियान चलाकर लक्ष्य पूरा करने का स्वास्थ्य विभाग ने फैसला किया है। इस बीच डीसीजीआई की ओर से कोर्बेबैकस और कोवाक्सिन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिलने के बाद 5 से 12 वालों में भी उम्मीद जगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Amar Ujala Abhiyan Education Health  After approval, preparations are being made to give 'protection shield' to five lakh children
वाराणसी में बच्चों का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
सीएमओ  डॉ. संदीप चौधरी ने कहा कि  जिला स्तर पर पांच से बारह साल तक के बच्चों के टीकाकरण संबंधी सभी तैयारियां पूरी कराई जा रही हैं। शासन की ओर से तिथि की घोषणा और इससे जुड़ी गाइडलाइन का इंतजार है। बच्चों की संख्या भी अभी आनी बाकी है। इसके बाद अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही अभियान चलाकर टीका लगवाया जाएगा।

अब तक टीकाकरण का ग्राफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed