फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Advocates beaten in lover in love jihad in varanasi

प्रेमी-प्रेमिका करने पहुंचे कोर्ट मैरिज, लव जिहाद का आरोप लगा वकीलों ने किया हंगामा

Wed, 26 Jun 2019 01:31 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 26 Jun 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
Advocates beaten in lover in love jihad in varanasi
कचहरी परिसर में जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के दीवानी कचहरी परिसर में शादी करने पहुंचे युवक पर लव जिहाद का आरोप लगा कर वकीलों ने पीट दिया। ऑटो लेकर आए उसके दोस्त की भी पिटाई की गई। हंगामे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस दोनों युवकों और युवती को कैंट थाने ले गई। 

विज्ञापन


वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के बजरडीहा का युवक अपने दोस्त के ऑटो से चोलापुर थाना के मुर्दहा की युवती के साथ कोर्ट मैरिज करने मंगलवार को कचहरी आया था। बातचीत के दौरान अधिवक्ताओं को पता चला कि युवक और युवती अलग-अलग समुदाय के हैं।
विज्ञापन


इस बीच यह अफवाह उड़ी कि युवती का धर्म परिवर्तन कराकर युवक उससे शादी करने आया है। इसी के बाद हंगामा शुरू हो गया और अधिवक्ताओं ने युवक और उसके दोस्त को पीटने के साथ ही ऑटो में भी तोड़फोड की। रायफल क्लब के पास हो रहे हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची और अधिवक्ताओं को शांत कराया। युवकों और युवती को थाने ले जाकर उनके परिजनों को बुलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमिका ने पुलिस के सामने कही ये बात

Advocates beaten in lover in love jihad in varanasi
नगर मजिस्ट्रेट के कार्यालय के बाहर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

सीओ कैंट डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि दोनों बालिग हैं। युवती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह किसी के दबाव में नहीं बल्कि खुद शादी करने आई थी। युवती के बयान के आधार पर चार अज्ञात अधिवक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

उधर, अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ अमृता सिंह ने बताया कि युवती अपने मां-बाप के साथ जाने की इच्छा जताई है। युवती के मां-बाप से लिखित लिया गया है कि वह उसके साथ दुर्व्यवहार नहीं करेंगे। पुलिस से इस प्रकरण की निगरानी भी कराई जाएगी।

पांच साल से एक-दूसरे से करते हैं प्यार

सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में युवती ने बताया कि वह और युवक एक-दूसरे को पांच साल से जानते हैं और प्यार करते हैं। बगैर किसी दबाव के दोनों कोर्ट मैरिज करने आए थे। उधर, बुनकर ने बताया कि बजरडीहा में युवती की मौसी का घर है। मौसी के यहां आने-जाने के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ तो उन्होंने शादी करने की ठानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed