फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Admissions in Kashi Vidyapeeth 41 courses without entrance exam is done last date of application is over

काशी विद्यापीठ: 41 पाठ्यक्रमों में बिना प्रवेश परीक्षा के होंगे दाखिले, आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त; तैयारी तेज

Thu, 11 Jul 2024 06:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 11 Jul 2024 06:21 PM IST
सार

Varanasi News: काशी विद्यापीठ की प्रवेश समिति अब छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया में जुट गई है। बीते बुधवार को आवेदन का अंतिम दिन था। इसको लेकर जिले के तमाम साइबर कैफे पर छात्र-छात्राओं की भीड़ भी देखी गई। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई थी। बाद में यह तारीख बढ़ा दी गई।

विज्ञापन
Admissions in Kashi Vidyapeeth 41 courses without entrance exam is done last date of application is over
काशी विद्यापीठ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए बुधवार को आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त हो गई। अब विश्वविद्यालय की प्रवेश समिति प्रवेश परीक्षा की तैयारी में जुट गई है। 64 में से 23 पाठ्यक्रमों में ही प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। 

विज्ञापन


23 से 25 जुलाई के बीच परीक्षा कराने की तैयारी है। 41 पाठ्यक्रमों की सीटें सीधे मेरिट से भरी जाएंगी। इसके लिए प्रवेश परीक्षा नहीं कराई जाएगी। इन पाठ्यक्रमों में सीटों के दोगुने से कम आवेदन आए हैं।
विज्ञापन


काशी विद्यापीठ में मई के अंतिम सप्ताह से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही थी। शुरुआती दौर में आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई थी। लेकिन, समर्थ डैशबोर्ड की तकनीकी समस्याओं के कारण अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जून कर दी गई। इसके बाद भी आवेदनों की रफ्तार तेज नहीं हो पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


28 जून तक करीब 13 हजार पंजीकरण हो सके थे। इसे देखते हुए ही कुलपति प्रो. एके त्यागी ने अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 जुलाई कर दी। इसके बाद आवेदनों की संख्या में कुछ इजाफा हुआ। बुधवार की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा हो सके। 

विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक 28593 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराए थे। इनमें से 21161 अभ्यर्थियों ने शुल्क का भुगतान किया है।

बोले अधिकारी
काशी विद्यापीठ के कुल 64 पाठ्यक्रमों में से सिर्फ 23 में सीटों के दोगुने से अधिक आवेदन आए हैं। इसलिए इनमें प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी।
जिन पाठ्यक्रमों कम आवेदन फॉर्म आए हैं, उनकी सीटें मेरिट से सीधे भरी जाएंगी। सीटों के दोगुने से ज्यादा आवेदन संख्या वाले पाठ्यक्रमों में 20 से 25 जुलाई के मध्य प्रवेश परीक्षा कराने की तैयारी है। - प्रो संजय, प्रवेश समन्वयक

ये हैं पाठ्यक्रम, जिनकी सीटें सीधे भरेंगी

पाठ्यक्रम सीटें
बीएससी टेक्सटाइल एंड हैंडलूम 66
बी. ड्रामा                         22
एमए संस्कृत                         165
एमए हिंदी                         165
एमए उर्दू                         88
एमए दर्शनशास्त्र             99
एमए ड्रामा                         22
मास्टर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवेल मैनेजमेंट 66
एमलिब                         66
डिप्लोमा इन डांस (कथक) 22

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed