फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Administration strict after student death in school headmaster suspended in mau up

छात्र की मौत के बाद प्रशासन सख्त, बीएसए सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज, प्रधानाध्यापक निलंबित

Tue, 14 Jul 2020 03:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 14 Jul 2020 03:24 PM IST
विज्ञापन
Administration strict after student death in school headmaster suspended in mau up
सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में प्राथमिक विद्यालय का गेट गिरने के मामले में मृत बच्चे के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में बीएसए के साथ गांव के प्रधान, प्रधानाध्यापक, जेई और सेक्रेटरी को भी नामजद किया गया है।

विज्ञापन

दूसरी ओर बीएसए ने एबीएसए की रिपोर्ट पर स्कूल के प्रधानाध्यापक राजेश यादव को निलंबित कर शिक्षा मित्र की संविदा समाप्त करने का नोटिस जारी किया है। जानकारी के अनुसार, घोसी कोतवाली क्षेत्र के बेलभद्रपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर सोमवार को किताब वितरण का कार्य होना था, इसके चलते प्रधानाध्यापक ने छात्रों को बुलाया था। लेकिन खुद प्रधानाध्यापक देर से विद्यालय पहुंचे।
विज्ञापन



इस दौरान स्कूल पहुंचे छात्र खेलने लगे। खेलने के दौरान गांव निवासी राजवीर सहित तीन छात्र स्कूल के गेट पर झूला झुलने लगे। तभी गेट ढह गया, हादसे में चारों बच्चे ढहे गेट के मलबे में आकर दब गए। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आनन-फानन में घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने राजवीर पुत्र भीम को मृत घोषित कर दिया। जबकि सिकंदर, समर और अनुज गंभीर रूप से घायल हुए। राजवीर की मौत से नाराज ग्रामीणों ने मौके पर जाम लगा दिया, जो चार घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।

इस दौरान मृत बच्चे के पिता ने बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी, विभागीय जेई, ग्राम प्रधान बेलभद्रपुर, सेक्रेटरी और प्रधानाध्यापक को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरी तरफ बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने खंड शिक्षाधिकारी संजीव सिंह की रिपोर्ट पर प्रधानाध्यापक राजेश यादव को निलंबित करने और स्कूल पर तैनात शिक्षा मित्र रामबेलास की संविदा समाप्त करने का आदेश जारी किया। प्रभारी सीओ घोसी/मुहम्मदाबाद गोहना नंदलाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है, जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बोले डीएम सेक्रटरी और प्रधान पर होगी कार्रवाई
मऊ जिले के बेलभद्रपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का गेट सोमवार की शाम गिरने और छात्र की मौत होने की घटना के बात पूछे जाने पर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में बीएसए की रिपोर्ट आनी बाकी है। बोले वैसे प्रधान और सेक्रेटरी के विरुद्घ कार्रवाई होनी तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed