फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Adenovirus spreading rapidly, know how dangerous it is and how to protect?

Adenovirus: तेजी से फैल रहा एडेनोवायरस, जानिए-कितना खतरनाक है और कैसे करें बचाव?

Sun, 23 Jul 2023 12:46 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 23 Jul 2023 12:46 PM IST
सार

मंडलीय अस्पताल के नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में भी इन दिनों कंजेक्टिवाइटिस की समस्या लेकर जाने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इसमें बच्चे-बड़े सभी इसकी चपेट में आ रहे हैं।

विज्ञापन
Adenovirus spreading rapidly, know how dangerous it is and how to protect?
Adenovirus Infections - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मौसम में बदलाव से एडिनो वायरस (आंख आना) का खतरा बढ़ गया है। यह एक ऐसा वायरस है, जिसके प्रभाव से आंखें लाल व खुजली होना, जलन महसूस होने की समस्या होती है। चिकित्सकीय भाषा में इसे वायरल कंजेक्टिवाइटिस कहा जाता है। हर दिन बीएचयू अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में इससे पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- गजब है ये मामला: जब रात में शादी की शहनाइयों से गूंज उठा थाना, पुलिस वाले बने बराती, बना चर्चा का विषय

विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल के नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में भी इन दिनों कंजेक्टिवाइटिस की समस्या लेकर जाने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इसमें बच्चे-बड़े सभी इसकी चपेट में आ रहे हैं। बीएचयू नेत्र रोग विभाग के चिकित्सक डाॅ.दीपक मिश्रा का कहना है कि ओपीडी में 200 से अधिक मरीजों में 40 से अधिक लोग कंजेक्टिवाइटिस से पीड़ित आ रहे हैं। यह एक संक्रामक वायरस है। इसमें औसतन दस बच्चे भी शामिल हैं। पिछले सप्ताह केवल 10-20 मरीज इससे ग्रसित मिलते थे, लेकिन संख्या बढ़ती ही जा रही है। एडिनो वायरस की संक्रमण क्षमता अधिक है। अगर घर में किसी को हो गया है तो कम से कम तीन से चार लोग प्रभावित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या करें

-आंखें लाल होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।

-उनकी सलाह पर दवाओं को नियमित आंखों में डालें।

-अगर कंजेक्टिवाइटिस हो गया है तो चश्मा लगाएं।

क्या न करें

-बिना चिकित्सक की सलाह के दवा न डाले

-लापरवाही नही बरतनी चाहिए, आंखों को तेजी से न रगड़े।

-बच्चे को यह बीमारी होने पर स्कूल न भेजें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed