{"_id":"67f821bbde1cda97a80a1e1e","slug":"address-by-kashinath-singh-and-arun-kamal-at-bhu-today-varanasi-news-c-20-vns1056-947574-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बीएचयू में आज काशीनाथ सिंह और अरुण कमल का संबोधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बीएचयू में आज काशीनाथ सिंह और अरुण कमल का संबोधन
विज्ञापन
बीएचयू में शुक्रवार को स्वातंत्र्योत्तर स्त्री रचनाकार और महाश्वेता देवी : मानवीय सरोकार एवं स्त्री संदर्भ विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। इसमें हिंदी के प्रख्यात साहित्यकार प्रो. काशीनाथ सिंह भारत की अलग-अलग विधाओं में महिलाओं की स्थितियों पर अपनी बात रखेंगे।
साहित्य अकादमी से सम्मानित प्रख्यात कवि प्रो. अरुण कमल का भी संबोधन होगा। कवयित्री प्रो. सविता सिंह भी प्रस्तुति देंगी। उद्घाटन समारोह शारीरिक शिक्षा विभाग के द्रोणाचार्य सभागार और बाकी दो दिन के आयोजन मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र में होंगे। ये कार्यक्रम बांग्ला विभाग और सामाजिक विज्ञान संकाय के महिला अध्ययन एवं विकास केंद्र की ओर से कराया जा रहा है।