फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   accused of molestation inspector made outpost in-charge then order cancelled in varanasi

पुलिस की किरकिरी: वाराणसी में दुष्कर्म का आरोपी दरोगा बना चौकी प्रभारी, फिर रद्द किया गया आदेश

Sat, 03 Aug 2024 01:44 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 03 Aug 2024 01:44 PM IST
सार

वाराणसी में दुष्कर्म के आरोपी दरोगा को चौकी प्रभारी बना दिया गया था। उस पर दर्ज मुकदमों की जानकारी होने के बाद फिर से आदेश रद्द किया गया। 

विज्ञापन
accused of molestation inspector made outpost in-charge then order cancelled in varanasi
UP Police - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

42.50 लाख रुपये की डकैती के आरोप में दरोगा सूर्य प्रकाश पांडेय की गिरफ्तारी के बाद कमिश्नरेट के वरुणा जोन के कैंट थाने की नदेसर चौकी सुर्खियों में है। जिला जेल में बंद 2019 बैच का दरोगा सूर्य प्रकाश पांडेय गिरफ्तार होने से पहले तक नदेसर चौकी प्रभारी के पद पर तैनात था।

विज्ञापन


नदेसर चौकी के नए प्रभारी के पद पर शुक्रवार को 2019 बैच के ही दरोगा धीरेंद्र प्रताप सिंह की तैनाती का आदेश हुआ। इसके बाद सामने आया कि दरोगा धीरेंद्र के खिलाफ गोरखपुर के शाहपुर थाने में दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज है। इसे लेकर पुलिस की किरकिरी होने लगी कि दुष्कर्म के आरोपी दरोगा को नदेसर चौकी की कमान सौंपी गई है। 
विज्ञापन


इस संबंध में पूछे जाने पर डीसीपी वरुणा जोन चंद्रकांत मीना ने कहा कि दरोगा के खिलाफ पहले दर्ज मुकदमे की जानकारी नहीं थी। जानकारी मिलते ही दरोगा की तैनाती का आदेश तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed