{"_id":"5debb6598ebc3e1bba12cfdf","slug":"accused-of-demanding-rs-50-lakh-extortion-from-doctor-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे के मोबाइल से सिम निकालकर डॉक्टर से 50 लाख की रंगदारी मांगना पड़ा महंगा, आरोपी सलाखों के पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे के मोबाइल से सिम निकालकर डॉक्टर से 50 लाख की रंगदारी मांगना पड़ा महंगा, आरोपी सलाखों के पीछे
Sat, 07 Dec 2019 08:01 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 07 Dec 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
खुलासा करते एसपी मऊ
- फोटो : a
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक डॉक्टर से 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने खीरीबाग मैदान के पास से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल और सिमकार्ड भी बरामद कर लिया गया है। बता दें कि पांच दिसंबर की आधी रात में शहर के डॉ. आई मजहर की पत्नी को मोबाइल नंबर पर फोन कर 50 लाख रंगदारी की मांग की गई थी। रुपये न मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।
विज्ञापन
शनिवार को पुलिस लाइन में घटनाक्रम का पर्दाफाश करते हुए एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान कोतवाली क्षेत्र के सोनारपट्टी निवासी अक्षय वर्मा पुत्र राधेश्याम के रूप में हुई। इसके अलावा पुलिस ने उसके पास से रंगदारी मांगने में प्रयुक्त मोबाइल व सिमकार्ड भी बरामद कर किया गया है।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि शहर के चिकित्सक आई मजहर की पत्नी रमीजा की मोबाइल पर पांच दिसंबर की रात 12.12 बजे 12.47 और छह दिसंबर की रात दो बजे मोबाइल नंबर 9198889916 से फोन करके आरोपी ने 50 लाख की रंगदारी मांगी थी। डाक्टर की पत्नी ने यह बात अपने पति को बताई। डाक्टर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से मोबाइल नंबर को ट्रेस किया तो रंगदारी मांगने वाला गिरफ्त में आ गया। पुलिस ने खीरीबाग मैदान के पास से युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
बताया कि कड़ाई से पूछताछ में अक्षय ने बताया कि उसके भाई की मोबाइल की दुकान है, जहां पर रिपेयर के लिए कोपा कोहना के भानू राजभर की मोबाइल से सिम निकालकर, रिपेयर के लिए आई थी। शहर कोतवाली के बडी कम्हरिया निवासी बबलू कुमार की मोबाइल फोन में सिम लगाकर रंगदारी मांगी थी।
डॉक्टर की पत्नी का मोबाइल का नंबर उसने अपने दोस्त के मोबाइल से चोरी से निकाल लिया था।उसका दोस्त चिकित्सक के यहां ड्राइवर है। रंगदारी मांगने वाले को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में स्वाट टीम प्रभारी अविनाश कुमार सिंह कोतवाल राम सिंह, चौकी प्रभारी खीरी बाग शिवसागर यादव ,एसआई घनश्याम सिंह, हेड कांस्टेबिल विजय कुमार, सिपाही पंकज , हेमन्त शामिल रहे। एसपी ने पुलिस टीम को दस हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा किया।