{"_id":"b5aaed07aaec65e170363cf7dbd4efcc","slug":"according-to-the-prices-of-onion-colonies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलोनियों के हिसाब से प्याज के दाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलोनियों के हिसाब से प्याज के दाम
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 29 Aug 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसमान छू रहे प्याज के दाम पर जिला प्रशासन अंकुश लगा पाने में नाकाम साबित हो रहा है। शहर में कॉलोनियों के स्तर के हिसाब से दूकानदार और ठेले वाले प्याज के मनमाना दाम वसूल रहे हैं। शुक्रवार को सिद्धगिरि बाग और श्रीनगर जैसी पॉश कॉलोनियों में 80 रुपये तो औरंगाबाद और लल्लापुरा जैसे साधारण मुहल्लों में 60 रुपये किलो तक प्याज बेचा जा रहा था। ठेले वाले वही और प्याज भी वही। बावजूद इसके अलग-अलग इलाकों में प्याज की कीमतें भी अलग-अलग हैं।
श्रीनगर कॉलोनी के रहने वाले आरके शर्मा ने बताया कि उनकी कॉलोनी में अच्छे क्वालिटी का प्याज 75 से 80 रुपये किलो मिल रहा है। पहले दो किलो खरीदते थे लेकिन भाव बढ़ जाने के कारण अब आधा किलो में काम चला लेते हैं। सिद्धगिरी बाग के अरविंद राय ने बताया कि उनके इलाके में 65 से 70 रुपये तक प्याज बिक रहा है। औरंगाबाद के गोलू चौरसिया का कहना है कि ठेले वाले इलाका देखकर सब्जियों के दाम बढ़ा देते हैं। इनके इलाके में दूकानों और ठेलों पर 65 रुपये किलो प्याज बिक रहा है। लल्लापुरा के अब्दुल सत्तार ने बताया कि उनके मुहल्ले में प्याज 60 रुपये की दर से दूकानों में मिल रहा है जबकि कुछ ठेले वाले छोटे साइज का प्याज 55 रुपये में बेच रहे थे।