{"_id":"5e1175ad8ebc3e8809690044","slug":"accident-in-under-construction-obra-c-unit-two-workers-buried-sonbhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ओबरा में निर्माणाधीन तापीय परियोजना में बड़ा हादसा, तीन मजदूर दबे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओबरा में निर्माणाधीन तापीय परियोजना में बड़ा हादसा, तीन मजदूर दबे, एक की मौत
Sun, 05 Jan 2020 06:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 05 Jan 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
उत्पादन इकाई।
- फोटो : अमर उजाला
ओबरा 1320 मेगावाट की निर्माणाधीन सी परियोजना में बिजली केबल को शिफ्ट करने के दौरान रविवार की सुबह करीब सवा नौ बजे तीन मजदूरों के मिट्टी में दबने से परियोजना में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ भाष्कर वर्मा की मौजूदगी में करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद तीनों मजदूरों को निकाला गया। इस दौरान एक मजदूर की मौत हो गयी। ओबरा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
सी परियोजना के लिए करीब 25 फीट मिट्टी से नीचे बिजली के तार को ले जाया गया है। इसमें आयी खराबी के कारण मिट्टी की मशीन से खुदाई करके फोरमैन रविंद्र शाह व इलेक्ट्रिशियन अजय कुशवाहा तथा हेल्पर छत्रधारी तीनों करीब 25 फिट नीचे गड्ढे में जाकर बिजली की तार को शिफ्ट कर रहे थे, इसी बीच मिट्टी का एक बड़ा भाग भसक कर गड्ढे में गिर गया, जिसमें तीनों मजदूर दब गए।
विज्ञापन