{"_id":"61b25baf58295f5d422be41c","slug":"abvp-complains-against-one-who-laughed-at-cds-bipin-rawat-death-facebook-post-demands-action-from-bhu-chief-proctor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीडीएस के निधन वाले पोस्ट पर हंसने वाले के विरोध में एबीवीपी ने की शिकायत, बीएचयू चीफ प्रॉक्टर से कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीएस के निधन वाले पोस्ट पर हंसने वाले के विरोध में एबीवीपी ने की शिकायत, बीएचयू चीफ प्रॉक्टर से कार्रवाई की मांग
Fri, 10 Dec 2021 01:10 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 10 Dec 2021 01:10 AM IST
सार
बीएचयू इकाई अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने कहा कि फेसबुक पर फैजान रशीद नाम से बनी प्रोफाइल से इस दुखद खबर पर खुशी मनाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
चीफ प्रॉक्टर प्रो. बीसी कॉपरी से मिले एबीवीपी बीएचयू इकाई के छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीडीएस विपिन रावत के निधन के बाद सोशल मीडिया पर हंसने वाली पोस्ट के विरोध में छात्र उतर आए हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बीएचयू इकाई ने चीफ प्रॉक्टर प्रो. बीसी कॉपरी से जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
बीएचयू इकाई अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने कहा कि फेसबुक पर फैजान रशीद नाम से बनी प्रोफाइल से इस दुखद खबर पर खुशी मनाने का मामला सामने आया है। प्रोफाइल पर इस नाम के व्यक्ति ने खुद को आईएमएस बीएचयू का छात्र बताया है। उसके घर का पता कश्मीर लिखा है।
विज्ञापन
सीडीएस जनरल बिपिन रावत को दी गई श्रद्धांजलि
भारतीय सेना के पहले चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 को बृहस्पतिवार को श्रद्धांजलि दी गई। शहरभर में आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
बिपिन रावत के निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। सैन्य अधिकारियों के निधन पर शोक जताने वालो में भाजपा नेता तरुण चुघ, सुनील ओझा, महेश चंद श्रीवास्तव, अनिल राजभर, डॉ. नीलकंठ तिवारी, रविंद्र जायसवाल, लक्ष्मण आचार्य, अशोक धवन, डॉ. अवधेश सिंह, सुरेंद्र नारायण सिंह, नवरतन राठी, नवीन कपूर आदि मौजूद रहे।
वहीं, भाजपा द्वारा नदेसर मिंट हाउस पर बनाए गये मीडिया सेंटर शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान अशोक पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, रामचंद्र मिश्र, अशोक तिवारी, संतोष सोलापुरकर आदि रहे। उधर, भाजपा पिछड़ा वर्ग की ओर से नई सड़क गीता मंदिर में श्रद्धांजलि दी गई।
वहीं, जीवनदीप शिक्षण समूह परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिला राजकीय पुस्तकालय में शोक सभा का आयोजन हुआ। वहीं, बीएचयू सिंहद्वार पर हेलीकॉप्टर हादसे के मृत सीडीएस विपिन रावत को विकासशील इंसान पार्टी की ओर से श्रद्धांजलि दी गई।
वहीं, जीवनदीप शिक्षण समूह परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिला राजकीय पुस्तकालय में शोक सभा का आयोजन हुआ। वहीं, बीएचयू सिंहद्वार पर हेलीकॉप्टर हादसे के मृत सीडीएस विपिन रावत को विकासशील इंसान पार्टी की ओर से श्रद्धांजलि दी गई।