वाराणसी: हिरासत में लिए गए 'आप' सांसद संजय सिंह, बिना अनुमति निकालने जा रहे थे तिरंगा संकल्प यात्रा
आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह कचहरी से लहुराबीर के बीच तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करने बनारस पहुंचे थे। इस यात्रा को जिला प्रशासन से अनुमति नहीं मिली थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तिरंगा संकल्प यात्रा का नेतृत्व करने के लिए वाराणसी पहुंचे आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह को कमिश्नरेट पुलिस ने हिरासत में ले लिया। गुरुवार सुबह भेल स्थित गणेशपुर तरना के पास एयरपोर्ट रोड पर पुलिस ने उन्हें रोका और हिरासत में लिया। इस दौरान वो पुलिसकर्मियों के साथ उलझते भी दिखे।
वो बार-बार उस आदेश की प्रति मांग रहे थे जिसके आधार पर उन्हें पुलिस ने रोका था। उन्होंने कहा कि वाराणसी में हर पार्टी रैली कर रही है। किसी को भी आने से नहीं रोका गया। मुझे किस कानून के तहत रोका जा रहा है। मैं कहां जा रहा हूं, किसी काम से आया हूं, इससे पुलिस को कोई मतलब नहीं होना चाहिए।
पढ़ेंः प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने पर विरोध में उतरे कांग्रेसी, निकाला मशाल जुलूस तो पुलिस से हुई नोकझोंक
आप नेता संजय सिंह कचहरी से लहुराबीर के बीच तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करने बनारस पहुंचे थे। हालांकि इस यात्रा को जिला प्रशासन से अनुमति नहीं मिली थी। बावजूद इसके संजय सिंह अपने पार्टी के सदस्यों और कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा संकल्प यात्रा निकालने की तैयारी में जुटे थे। सुरक्षा कारणों से पुलिस ने संजय सिंह को हिरासत में लिया है। जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है।
हाईवे पर समर्थकों और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। इस पर 26-27 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया।
'आप' सांसद ने कहा- मेरे साथ कोई भी घटना घट सकती है
इधर, हिरासत में लिए जाने के बाद आप सांसद ने राज्य सभा के सभापति से गुहार लगाई। उन्होंने ट्वीट कर कहा- माननीय सभापति जी मुझे गैरकानूनी ढंग से वाराणसी शिवपुर में भारी पुलिस बल के साथ रोका गया है। मेरे साथ कोई भी घटना घटित हो सकती है। कृपया तत्काल हस्तक्षेप करें। हिरासत के दौरान संजय सिंह पुलिसकर्मियों पर गुस्सा हो रहे थे और बार-बार अपने हिरासत में लिये जाने के आदेश की कॉपी मांग रहे थे।
योगी सरकार पर हमलावर केजरीवाल की पार्टी
तिरंगा फहराने वाले की गिरफ्तारी क्यों? ये कैसा कानून है? वहीं संजय सिंह ने वीडिया बयान जारी कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी और योगी आदित्यनाथ को तिरंगा झंडा से डर लगता है। अपने देश में तिरंगा यात्रा को अवैध कैसे घोषित किया जा सकता है। उन्होंने पूछा कि आखिर तिरंगे से भाजपा को डर क्यों लगता है।