फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A youth drowned during a bath in the Ganga, one was rescued, police mobilized with the help of NDRF soldiers

गंगा में नहाने के दौरान एक युवक डूबा, एक बचाया गया, एनडीआरएफ के जवानों की मदद से पुलिस जुटी 

Sun, 03 May 2020 11:43 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 03 May 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
A youth drowned during a bath in the Ganga, one was rescued, police mobilized with the help of NDRF soldiers
drowned

वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के गौराउपरवार गांव स्थित मौनी बाबा घाट पर गंगा में नहाने के दौरान रविवार की सुबह एक युवक गंगा में डूब गया और एक को बाहर निकाल लिया गया। गंगा में डूबे युवक की तलाश देर शाम तक जारी रही। वहीं, दूसरे युवक को क्षेत्र के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

विज्ञापन


चौबेपुर थाना अंतर्गत झांझूपुर गांव निवासी प्रमोद तिवारी का बेटा विकास तिवारी (25) और इसी गांव के विनोद तिवारी का बेटा गोविंद (24) घर से चाय-नाश्ता कर अपने दोस्तों के साथ सुबह 10 बजे के लगभग गंगा स्नान करने गए थे। नहाने के दौरान विकास गहरे पानी में फिसल गया और डूबने लगा तो गोविंद उसे बचाने में लग गया।
विज्ञापन


जब गोविंद भी डूबने लगा तो स्थानीय मल्लाहों ने गंगा में कूद कर उसे बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से विकास को खोजा जा रहा है। वहीं गोविंद का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरईगांव में कराया जा रहा है। घटना को लेकर गांव में कोहराम मचा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, विकास की शादी हो चुकी है और वह एक बच्चे का पिता है। वहीं, गोविंद अविवाहित है। दोनों घर पर ही रह कर खेती-किसानी का काम करते थे। एसओ चौबेपुर मनोज कुमार ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों और 11 एनडीआरएफ के जवानों की मदद से विकास की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed