फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A young man injured in a fight for land, police detained two people

एक अंगुल जमीन के लिए हुई मारपीट में घायल युवक की मौत, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया 

Sat, 25 Jul 2020 12:03 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 25 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
A young man injured in a fight for land, police detained two people
चोलापुर में गुलाब यादव के घर पर जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी जिले के पूरेधूसाह गांव में खेत की मेड़ काटने के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल एक युवक की बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। प्रकरण को लेकर आरोपियों के खिलाफ चोलापुर थाने में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


चोलापुर थाना अंतर्गत पूरेधूसाह गांव के रहने वाले लालजी और गुलाब के बीच मात्र एक अंगुल जमीन को लेकर 21 जुलाई की सुबह विवाद हुआ था। सूचना पाकर मौके पर पीआरवी और अजगरा चौकी के सिपाही पहुंचे। हालांकि पुलिस बिना कार्रवाई के ही वापस लौट गई। 
विज्ञापन



इसके बाद देर शाम दोनों पक्षों के बीच एक बार फिर जमकर मारपीट हुई और फावड़ा चला। मारपीट में आठ लोगों को चोट लगी थी। एक पक्ष के गुलाब यादव (45) और दूसरे पक्ष के पंकज यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार की देर शाम बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में गुलाब यादव की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

चोलापुर थाना प्रभारी कुलदीप दुबे ने बताया कि इस मामले में गुलाब के पुत्र अभिषेक की तहरीर पर लालजी, केशव, पंकज, प्रिंस और कपिल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी तरह से दूसरे पक्ष के केशव के तहरीर पर गुलाब और विशाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। 

एक पक्ष के केशव, प्रिंस व कपिल और दूसरे पक्ष के अभिषेक का 21 जुलाई को चालान कर दिया गया था। गुलाब के बेटे की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई जा रही है। पंकज यादव के द्वारा लाठी से गुलाब के सिर पर किए गए वार से उसकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई।

इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। मुख्य अभियुक्त पंकज अस्पताल में भर्ती है। उधर, गांव में चर्चा रही कि पहली बार हुई मारपीट की सूचना पाकर यदि पुलिस ने तत्परता से विधिक कार्रवाई की होती तो दूसरी बार मारपीट की घटना नहीं होती। 

कहीं ना कहीं पुलिस की लापरवाही का नतीजा है कि विवाद में एक की मौत हो गई। वहीं, परिजनों ने बताया कि मुनीब यादव के दो पुत्र थे। जिसमें सबसे बड़े पुत्र विजय यादव की मौत पिछले वर्ष बीमारी के कारण हो गई थी। गुलाब उनका दूसरे नंबर का पुत्र था और दो पुत्र व एक पुत्री का पिता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed