फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A rewperforming PRV teams every month.

Varanasi News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली तीन पीआरवी टीमों को हर महीने एक-एक हजार का पुरस्कार

Sat, 20 Jun 2026 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
A rewperforming PRV teams every month.
पुलिस आयुक्त ने यूपी-112 को और प्रभावी बनाने के लिए समीक्षा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस लाइन सभागार में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की। कार्यप्रणाली, सेवा गुणवत्ता, रिस्पॉन्स टाइम और जन संतुष्टि की समीक्षा की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली तीन पीआरवी टीमों को प्रतिमाह एक-एक हजार रुपये की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने पर जोर दिया।

पुलिस आयुक्त ने कपसेठी थाने की पीआरवी-4967 की उत्कृष्ट कॉलर संतुष्टि पर विशेष सराहना की। चोलापुर थाने की पीआरवी-6137, थाना रामनगर, मिर्जामुराद एवं सर्किल सारनाथ की पीआरवी टीमों की कार्यप्रणाली में सुधार को कहा। पुलिस आयुक्त ने कहा कि प्रदेश रैंकिंग में कमिश्नरेट वाराणसी की यूपी-112 शीर्ष स्थान पर है। 5 मिनट 20 सेकंड के औसत रिस्पॉन्स टाइम और 94 प्रतिशत जनसंतुष्टि स्तर पर कर्मियों की सराहना की। कहा कि हर स्थिति में रिस्पॉन्स टाइम 9 मिनट के भीतर तय किया जाए। 10 मिनट से अधिक होने पर संबंधित कर्मियों की समीक्षा, काउंसलिंग और आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था और मुख्यालय शिवहरी मीणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article