फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन करेंगे शिक्षक

मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन करेंगे शिक्षक

Mon, 25 Feb 2013 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Mon, 25 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। शिक्षकों की लंबित 14 सूत्री मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) की बैठक रविवार को जेपी मेहता इंटर कालेज में हुई। इसमें शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह ने कहा कि शिक्षकों की पुरानी पेंशन योजना लागू करने समेत अन्य मुद्दों को शासन स्तर पर उठाया जा चुका है। फिर भी सुनवाई नहीं हुई। अब संगठन चुप नहीं बैठेगा। जरूरत पड़ी तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षक विधायक ने कहा कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो पांच मार्च को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। बिना संघर्ष के समस्याओं का समाधान नहीं होगा। शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों की अनदेखी करने पर उन्होंने सरकार को चेतावनी दी। कहा कि संगठन संघर्ष के लिए कमर कस चुका है। पांच मार्च का दिन शिक्षकों के लिए अहम साबित होगा। बैठक की अध्यक्षता रघुवंश राय ने की। संचालन अरविंद सिंह पटेल ने किया। इस मौके पर ज्वाला प्रसाद राय, विरेंद्र प्रताप सिंह, अशोक कुमार श्रीवास्तव, शिवमूरत यादव, राजेंद्र गुप्ता, रामजनम सिंह, भयानक सिंह, कमलेश सिंह, हरिवंश सिंह, पूनम पटेल, दिनेश सिंह, विवेक सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed