फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   महंगाई भत्ते को आयकर से मुक्त करने की मांग

महंगाई भत्ते को आयकर से मुक्त करने की मांग

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Varanasi
Varanasi Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी। डीएलडब्ल्यू मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को डीरेका प्रशासन भवन और पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के सदस्यों ने मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ मंडल रेल कार्यालय के गेट
विज्ञापन

पर धरना दिया और सभा की।
डीएलडब्ल्यू मजदूर संघ की धरना सभा में वक्ताओं ने उत्पादन इकाइयों में गुप्त मतदान द्वारा यूनियन को मान्यता देने, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने, आउटसोर्सिगिं बंद करने, एमएसीपी की विसंगतियों को दूर करने और महंगाई भत्ते को आयकर से मुक्त करने की मांग की। कहा कि रेलकर्मियों को अन्य सरकारी कर्मचारियों की तरह बैंक लोन ब्याज दर में छूट दिया जाए। माता-पिता को भी परिवार की परिभाषा में लाया जाए। इस मौके पर एसपी सिंह, सोमेश्वर राम, राधाबल्लभ त्रिपाठी, नरेंद्र कुमार मिश्र, मुन्ना प्रसाद, राकेश पांडेय, मुकेश सिंह, अविनाश, राहुल पांडेय, नवीन सिन्हा ने संबोधित किया। उधर, पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के पदाधिकारियों ने मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ मंडल रेल कार्यालय के गेट पर प्रदर्शन कर धरना दिया। इसमें इलाहाबाद, माधोसिंह, गाजीपुर, छपरा, सिवान, भटनी, देवरिया समेत अन्य स्थानों के संघ के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अध्यक्षता संतोष कुमार श्रीवास्तव ने की। धरने का नेतृत्व युगेश कुमार मल्ल और संचालन विशेश्वर राय ने किया। इस मौके पर दीपक बाजपेयी, रमापति सिंह यादव, आलोक मिश्र, विरेंद्र सिंह, राजेंद्र राम, अशोक कुमार दास, मिथिलेश राय आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed