फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   साहूपुरी में सीटी जली, तिहाई शहर में अंधेरा

साहूपुरी में सीटी जली, तिहाई शहर में अंधेरा

Fri, 23 May 2014 05:31 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Fri, 23 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। साहूपुरी उपकेंद्र में सीटी (करेंट ट्रांसफार्मर) जलने के कारण गोदौलिया से डाफी के बीच के इलाके में 12 घंटे से भी अधिक समय विद्युत संकट बना रहा। भीषण गर्मी में लोगों ने दुपहरी लोग पसीना पोंछते रहे जबकि शाम को इलाके में अंधेरा छाया रहा। मांग ज्यादा होने के कारण काली महाल का ट्रांसफार्मर धूं-धूं करके जल गया।
विज्ञापन

लखनऊ कंट्रोल ने शेड्यूल के मुताबिक सुबह आठ से 10 बजे और रात में 10 से 12 बजे तक तो शहर की कटौती की ही, दोपहर में तीन बजे से 3.40 तक अघोषित कटौती की गई। दिन में एक बजकर 05 मिनट पर साहूपुरी 220 केवी उपकेंद्र की सीटी जल जाने के कारण भिखारीपुर 132 केवी उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। कुछ ही देर बाद एक सर्किट चालू करके उपकेंद्र को बिजली तो दी जाने लगी लेकिन इतनी कम पावर सप्लाई मिल रही थी कि उससे जुड़े सभी उपकेंद्रों को एक साथ चला पाना संभव नहीं था। लिहाजा एक-एक घंटे के अंतराल पर विभिन्न मुहल्लों को बिजली दी जाती रही। शाम पांच बजे राजातालाब से जोड़कर उपकेंद्र को कुछ और बिजली दी गई लेकिन राहत नहीं मिली। आधी रात के बाद सीटी दुरुस्त हुई तब जाकर स्थिति संभली। इस दौरान डाफी, तरना, गोदौलिया, बेनियाबाग, भिखारीपुर, भेलूपुर, शंकुलधारा, कबीरनगर, नरिया, करसड़ा, भदैनी उपकेंद्रों से जुड़े गोदौलिया से करसड़ा के बीच का इलाका अंधेर में डूबा रहा। बारी-बारी से विद्युत आपूर्ति होने के कारण सिस्टम पर जरूरत से ज्यादा लोड रहा, जिसके चलते बेनियाबाग उपकेंद्र से जुड़े कालीमहाल इलाके के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

0000

कटौती का नया शेड्यूल जारी
वाराणसी। कंट्रोल ने शहर की कटौती का नया शेड्यूल जारी किया है जो शुक्रवार से 30 जून तक लागू रहेगा। अब सुबह आठ से दस के बजाय 10 से 12 बिजली कटेगी जबकि रात्रिकालीन कटौती का समय पूर्ववत 10 से 12 ही रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed