फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   9th class student of BHU CHS committed suicide family members allege Vice Principal

Suicide: BHU KV के 9वीं के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों का आरोप- वाइस प्रिंसिपल ने किया था अपमानित

Mon, 01 Aug 2022 04:42 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 01 Aug 2022 04:42 PM IST
सार

बीएचयू केवी के कक्षा 9वीं  के छात्र ने बीती रात फांसी लगाकर जान दे दी। मौके से बरामद हुए सुसाइड नोट में उसने अपनी आत्महत्या का जिम्मेदार किसी को नहीं ठहराया है।

विज्ञापन
9th class student of BHU CHS committed suicide family members allege Vice Principal
9वीं के छात्र मयंक यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय विद्यालय बीएचयू के 9वीं के छात्र मयंक यादव (15) ने बीती रात फांसी लगाकर जा दे दी। रात करीब डेढ़ बजे मां मुन्नी ने फंदे से लटका शव देखा तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंचे बीएचयू चौकी प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


चौकी प्रभारी बीएचयू ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें खुदकुशी के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। मयंक की मौत से सीरगोवर्धनपुर निवासी पिता संतोष यादव, मां मुन्नी और बड़ी बहन तनीषा समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


माता-पिता की बेइज्जती से आहत था मयंक
परिजनों ने बताया कि 10 दिन पूर्व मयंक गलती से मोबाइल लेकर स्कूल चला गया था। आरोप है कि क्लास में मोबाइल पकड़े जाने के कारण शिक्षकों और वाइस प्रिंसिपल ने अपमानित किया। एक सप्ताह के लिए क्लास से सस्पेंड कर दिया गया। मामले में वाइस प्रिंसिपल ने बीते सोमवार को मयंक के माता-पिता को फोन कर खूब सनाया था। माता-पिता जब स्कूल गए तो अपमानित किया गया। मोबाइल ले जाने के कारण माता-पिता की बेइज्जती करने से मयंक काफी आहत था।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, मयंक ने इसी तनाव के कारण मौत को गले लगा लिया। उन्होंने पुलिस से प्रकरण में उचित कार्रवाई की मांग की है। रोज की भांति रविवार रात भी सोन से पहले मयंक ने पिता पैर दबाया था। इसके बाद बहन से बोला कि तुम सो जाना अभी हम जागेंगे। सब लोग खाना खाने के बाद सो गए।

इस दौरान रात में 11 से एक बजे के बीच में मयंक दीवार पर लगे रॉड में नारियल की रस्सी के सहारे फंदा बनाकर झूल गया। रात के करीब डेढ़ बजे मुन्नी की नींद खुलने पर घटना की जानकारी हुई। सीरगोवर्धनपुर निवासी संतोष यादव बीएचयू कृषि संस्थान में नौकरी करते हैं। उनकी बड़ी बेटी तनीषा भी बीएचयू केवी में 10वीं कक्षा की छात्रा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed