फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   942 infected in district, four dead

जिले में 942 संक्रमित, चार की मौत

Sun, 09 May 2021 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
942 infected in district, four dead
वाराणसी। कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ ही अब मौत का ग्राफ भी कम होने लगा है। पहले जहां एक दिन में 8 से 10 मौत हो रही थी। वहीं, दो दिन से 4-4 मौत हुई है। शनिवार को 9226 सैंपलों की रिपोर्ट आई। 942 संक्रमित मिले हैं। जबकि चार मरीजों की मौत हुई है। अप्रैल में रोजाना 1500 से 2000 मरीज मिल रहे थे। अब इस संख्या में भी कमी आई है। शनिवार को सेंट्रल जेल में छह और जिला जेल में चार कैदियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा राजघाट में 10, मेहंदी गंज में 10, पत्रकारपुरम में 5 और नीचीबाग पोस्ट ऑफिस में 5 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा महमूरगंज में 12, बीएचयू , शिवपुर , पांडेपुर, लहुराबीर सहित अलग-अलग जगहों में लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

अब तक 633 की मौत
जिले में अब खुल संक्रमितों की संख्या 74, 043 हो गई है। शनिवार को होम आइसोलेशन में 1447 लोग स्वस्थ घोषित किए गए। वहीं, 121 अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक 61,763 डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं, 633 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल, 11,647 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन

यहां पर हुई मौत
अपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती करसड़ा निवासी 70 वर्षीय पुरुष, सारनाथ निवासी 63 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है। इसके अलावा बीएचयू में भर्ती लंका निवासी निवासी 43 वर्षीय पुरुष, ईएसआईसी में भर्ती 65 वर्षीय सिंधौरा निवासी महिला ने भी कोरोना से दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed